MPPSC Assistant Engineer Vacancy 2022: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission, MPPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन करने को कहा है. जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पदों पर भर्ती की जानी है. असिस्टेंट इंजीनियर (AE Job Vacancy 2022) के पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया 30 जनवरी, 2022 से शुरू हो जाएगी. जो कि 01 मार्च, 2022 रात 12 बजे तक चलेगी.
एमपी इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम (MP Engineering Service Exam 2022) -
एमपीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर वैकेंसी 2022 (MPPSC Assistant Engineer Vacancy 2022) के लिए केवल ऑनलाइन के माध्यम से ही फॉर्म भरकर जमा किया जा सकता है. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप इन तीन लिंक पर जा सकते हैं- mppsc.nic.in, mppsc.com और mponline.gov.in
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आवेदन शुल्क
आवेदन करते हुए शुल्क भी भरना होगा. जो कि 500 रुपये का है. वहीं मध्यप्रदेश के मूल निवासी एससी, एसटी, ओबीसी एनसीएल और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ये शुल्क राशि 250 रुपये रखी गई है.
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा आयु सीमा कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक होनी चाहिए.
इन पदों पर जिन उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा उन्हें 15,600 से 39,100 रुपये + 5400 ग्रेड पे के अनुसार वेतन मिलेगा.
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन शुरू होने की प्रक्रिया -30 जनवरी, 2022
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 01 मार्च 2022 रात
फॉर्म में सुधार करने का समय- 05 फरवरी 2022 से लेकर 03 मार्च 2022 तक
इस लिंक पर जाकर आपको इस भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन मिल जाएगा- MPPSC AE Recruitment 2022
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं