विज्ञापन

MP पुलिस में मिल जाएगी कांस्टेबल की नौकरी, 679 पदों निकली है भर्ती, अप्लाई करने की लास्ट डेट नजदीक

MP Police Constable Recruitment: मध्यप्रदेश पुलिस ने कांस्टेबल के जिन 679 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें सामान्य के 458, होमगार्ड के 92 और पूर्व सैनिक के 59 पद शामिल हैं. आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरू हो गई है जो कि 19 अप्रैल तक ही चलने वाली है.

MP पुलिस में मिल जाएगी कांस्टेबल की नौकरी, 679 पदों  निकली है भर्ती, अप्लाई करने की लास्ट डेट नजदीक
12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का ये एक अच्छा मौका है.

MP Police Constable Recruitment: मध्य प्रदेश पुलिस में नौकरी पाने का अवसर युवाओं के पास हैं. मध्य प्रदेश पुलिस विभाग की बैंड शाखा ने कांस्टेबल के कुल 679 पदों पर वैकेंसी निकाली है और इस नौकरी के लिए आवदेन करने की आखिरी तारीख करीब आ गई है. अगर आप पुलिस के साथ जुड़कर काम करने का सपना देखते हैं, तो तुरंत अप्लाई कर दें. ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल की है. यानी महज एक दिन ही बचा है आवेदन करने के लिए.  योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सरकारी नौकरी पाने का ये मौका हाथ से जाने न दें  और समय सीमा के अंदर एप्लीकेशन फॉर्म भर दें

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पद के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. वहीं फॉर्म भरते हुए अगर अभ्यर्थियों से कुछ गलती हो जाएगी, तो गलती सुधारने के लिए करेक्शन विंडो 24 अप्रैल तक खुला रहेगा.

कौन कर सकता है आवेदन 

भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन के अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पद के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 12वीं पास की है. एसटी वर्ग के कैंडिडेट्स का 8वीं पास होना अनिवार्य है.

क्या है चयन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवारों का चयन स्किल टेस्ट, बैंड/प्रदर्शन टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट विरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. जो भी उम्मदीवार इन सभी चरणों में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाएंगे, उन्हें ये नौकरी मिल जाएगा. चयनित कैंडिडेट्स को हर महीने 19,500 से 62,000 रुपये के बीच सैलरी मिलेगी. इसके अलावा अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

कैसे करें आवदेन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले एमपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. होमपेज पर एप्लीकेशन लिंक होगा. इसपर क्लिक कर दें. रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. साथ ही जरूरी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अलोड कर रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें. फॉर्म को सबमिट कर दें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com