विज्ञापन

CBSE ने विभिन्न शिक्षा पदों के लिए जारी किया KVS और NVS का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

जानकारी के लिए बता दें कि टियर-2 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर सीबीएसई भर्ती आवेदन पोर्टल पर आसानी से अपना रिजल्ट और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस चेक कर सकते हैं.

CBSE ने विभिन्न शिक्षा पदों के लिए जारी किया KVS और NVS का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
CBSE ने KVS और NVS का रिजल्ट किया जारी
PIXELS

सीबीएसई ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में विभिन्न शिक्षक पदों के लिए टियर-2 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. टियर-2 परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपनी आईडी के जरिए लॉगिन कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि टियर-2 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर सीबीएसई भर्ती आवेदन पोर्टल पर आसानी से अपना रिजल्ट और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस चेक कर सकते हैं.

उम्मीदवार ने किस पद के लिए आवेदन किया है, भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण उसी पर निर्भर करेगा. जिन पदों के लिए इंटरव्यू भी शामिल है, उनमें टियर-2 और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा.

इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित उम्मीदवारों की मार्कशीट अंतिम परिणाम जारी होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध करा दी जाएगी.

वहीं, जिन पदों के लिए इंटरव्यू शामिल नहीं है, उनके लिए टियर-2 के नंबर रिजल्ट के साथ ही संबंधित उम्मीदवार के लॉगिन में उपलब्ध करा दिए जाएंगे.

जिन पदों के लिए इंटरव्यू के साथ स्किल टेस्ट भी अनिवार्य किया गया है, उनके उम्मीदवारों को कार्यक्रम तय होने के बाद उनके संबंधित लॉगिन के माध्यम से शेड्यूल और आमंत्रण पत्र जारी किया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE, Education
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com