विज्ञापन

CBSE बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट आज हो सकती है जारी, जानें पिछले साल कब शुरू हुए थे एग्जाम

CBSE Board Exam Date Sheet: सीबीएसई के लाखों छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट का बेसब्री से इंतजार है, बोर्ड की तरफ से कभी भी आधिकारिक वेबसाइट पर शेड्यूल जारी किया जा सकता है.

CBSE बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट आज हो सकती है जारी, जानें पिछले साल कब शुरू हुए थे एग्जाम
CBSE कभी भी जारी कर सकता है डेटशीट

CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कभी भी टाइम टेबल जारी कर सकता है. अगले साल यानी 2027 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्र अपने शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि फिलहाल टेंटेटिव यानी संभावित टाइम टेबल जारी किया जाएगा. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर छात्र इस शेड्यूल को देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं. सीबीएसई की तरफ से परीक्षा से करीब चार महीने ये शेड्यूल जारी किया जाता है, जिससे छात्रों को तैयारी करने का मौका मिल सके. आइए पिछले साल के टाइम टेबल से शेड्यूल का पूरा पैटर्न समझने की कोशिश करते हैं. 

पिछले साल का ट्रेंड

पिछले साल की तारीखों से समझ सकते हैं कि इस बार परीक्षाओं की शुरुआत कब से हो सकती है. सीबीएसई की तरफ से 2027 का टाइम टेबल जारी किया जाएगा, लेकिन 2026 में बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 15 फरवरी से हो चुकी थी. 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में ही खत्म हो चुकी थीं, लेकिन 12वीं की परीक्षा अप्रैल के पहले हफ्ते तक आयोजित हुई थीं.  जनवरी के पहले हफ्ते से ही प्रैक्टिकल एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट का प्रोसेस शुरू हो गया था. ऐसे में इस बार भी फरवरी के पहले या फिर दूसरे हफ्ते में ही बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं. 

डेटशीट आते ही ऐसे डाउनलोड करें टाइम टेबल

  • टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर Main Website के लिंक पर क्लिक करें
  • यहां दिख रहे लेटेस्ट अपडेट्स वाले सेक्शन में CBSE Class 10/12 Date Sheet के लिंक पर क्लिक करें 
  • ऐसा करते ही स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल खुल जाएगी
  • यहां से पूरा टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं या इसका प्रिंट निकाल सकते हैं 

ऑन स्क्रीन मार्किंग पर सवाल 

पिछली बार 12वीं के छात्रों की कॉपियां ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) से जांची गई थीं, जिसे लेकर कई हफ्तों तक विवाद चला और छात्रों ने तमाम तरह की शिकायतें कीं. सीबीएसई ने भी माना कि सिस्टम में कुछ गलतियां हुईं थीं, जिन्हें बाद में ठीक कर लिया गया. अब इस बार बोर्ड कॉपी चेकिंग के लिए इस सिस्टम का इस्तेमाल करता है या नहीं, इस पर अब भी सवाल है. 

ये भी पढ़ें - TRE-4 में सवाल छोड़ने पर भी कटेंगे नंबर, जानें पांचवें विकल्प पर टिक करना क्यों जरूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cbse Board Exam Date, CBSE Board Exam Date 2026, Cbse Date Sheet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com