विज्ञापन

KVIC Recruitment 2026: यंग प्रोफेशनल के 30 पदों पर निकली भर्ती, 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

KVIC ने यंग प्रोफेशनल के 30 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा और चयनित अभ्यर्थियों को 25,000 से 30,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी.

KVIC Recruitment 2026: यंग प्रोफेशनल के 30 पदों पर निकली भर्ती, 30 अक्टूबर तक करें आवेदन
आवेदकों की अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी.

Sarkari Naukri 2026 : खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने संविदा आधारित यंग प्रोफेशनल के 30 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगें हैं. यह भर्ती पश्चिम, उत्तर और पूर्व जोन में विभिन्न विभागों के लिए की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 25,000 से 30,000 रुपये तक मंथली सैलरी के साथ कन्वेंस भत्ता और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी. तो चलिए जानते हैं

भर्ती डिटेल्स

केवीआईसी की ओर से यंग प्रोफेशनल पोस्ट के लिए जारी 30 रिक्तियों में पश्चिम जोन में 10, उत्तर जोन में 10 और पूर्व जोन में 10 पद शामिल हैं. पश्चिम जोन के 10 पदों में अकाउंट्स का 1, खादी के 3, सामान्य का 1, ऑडिट के 3, कानूनी का 1 और एडमिन का 1 पद है. उत्तर जोन के 10 पदों में अकाउंट्स के 2, लीगल के 5 और एचआर एवं एडमिन के 3 पद हैं. वहीं, ईस्ट जोन के 10 पदों में खादी के 5, ग्रामोद्योग के 3 और ऑडिट के 2 पद शामिल हैं.

ऑनलाइन माध्यम से होगा आवेदन

यंग प्रोफेशनल के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रोसेस शुरू हो गई है और अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 अक्टूबर तक तय की गई है. ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे केवीआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी कर सकते हैं.

क्या चाहिए योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से रिलेटेड फिल्ड के अनुसार पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग/टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी/फैशन टेक्नोलॉजी/टेक्सटाइल केमिस्ट्री/समकक्ष में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, उम्मीदवार के पास एमएस वर्ड, एक्सेल और पावर प्वाइंट की अच्छी जानकारी एवं बातचीत और लिखने की क्षमता होनी चाहिए.

आवेदकों की अधिकतम आयु 27 साल तय की गई है, जिसकी गणना 01 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, रिजर्व्ड कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

कैसे होगा सिल्केशन

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और एक्सपीरिएंस के बेसिस पर शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की सैलरी योग्यता और अनुभव के आधार पर 25,000 से 30,000 रुपए के बीच और साथ में 2,500 से 3,000 रुपए का कन्वेंस (आने-जाने का खर्च) भी दिया जाएगा. इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे. वहीं, पर्सनल इंटरव्यू नवंबर में आयोजित होने की संभावना है.

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि केवीआईसी की ओर से यह नियुक्ति शुरू में केवल एक साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी, जिसे कर्मचारियों के परफॉर्मेंस के आधार पर आगे 2 साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- रेलवे, बैंक, SSC, UPSC और PSU में किस नौकरी में सबसे जल्दी प्रमोशन मिलता है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com