विज्ञापन

रेलवे, बैंक, SSC, UPSC और PSU में किस नौकरी में सबसे जल्दी प्रमोशन मिलता है?

Fast Promotion Government Jobs : सरकारी नौकरी में प्रमोशन की रफ्तार विभाग के अनुसार अलग-अलग होती है. UPSC सेवाओं में करियर ग्रोथ सबसे बेहतर मानी जाती है, जबकि बैंकिंग क्षेत्र में प्रदर्शन के आधार पर अपेक्षाकृत तेजी से प्रमोशन मिल सकता है.

रेलवे, बैंक, SSC, UPSC और PSU में किस नौकरी में सबसे जल्दी प्रमोशन मिलता है?
भारतीय रेलवे देश के सबसे बड़े एंप्लॉयर में से एक है. रेलवे में Group A और Group B सर्विसेस के अफसर के लिए प्रमोशन के कई चांस होते हैं.

Best Promotional Job : सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों युवाओं का फोकस सिर्फ सैलरी और सरकारी सुविधाओं तक ही नहीं होता. बल्कि किस डिपार्टमेंट में प्रमोशन जल्दी मिलता है इसपर भी ध्यान रहता है. ऐसे में आज के इस आर्टिकल में जानेंगे रेलवे, बैंक, SSC, UPSC और PSU में प्रमोशन की प्रोसेस क्या है. किस पद पर कितने अंतराल के बाद प्रमोशन मिलती है. 

UPSC में सबसे तेज करियर ग्रोथ

UPSC के जरिए चुने जाने वाले IAS, IPS, IFS और IRS अधिकारियों को आमतौर पर करियर ग्रोथ के मामले में सबसे बेस्ट माना जाता है. शुरुआत में अधिकारी बनने के बाद समय, एक्सपीरिएंस और परफॉर्मेंस के बेसिस पर हाई लेवल एडमिनिस्ट्रेटिव पदों तक पहुंचने का अवसर मिलता है. बता दें कि कई अफसर अपने करियर में सेक्रेट्रिएट, डीजीपी, चीफ कमिशनर या अन्य सीनियर पदों तक पहुंचते हैं.

बैंकिंग सेक्टर में भी तेजी से बढ़ सकता है करियर

एक PO समय के साथ असिस्टेंट मैनेजर (Assistant Manager), ब्रांच मैनेजर (Branch Manager), चीफ मैनेजर (Chief Manager) और उससे ऊपर के पदों तक पहुंच सकता है. बता दें कि बैंकिंग सेक्टर में परफॉर्मेंस और डिपार्टमेंटवृल एग्जाम्स करियर ग्रोथ में बड़ा रोल निभाती हैं.

PSU में मिलता है स्टैबलिश करियर

पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSUs) जैसे तेल, ऊर्जा, बिजली और इंजीनियरिंग फिल्ड की कंपनियों में करियर ग्रोथ बाकियों की तुलना में सिस्टमैटिक होती है. यहां अधिकारी Assistant Manager से लेकर General Manager और Director पद तक पहुंच सकते हैं. हालांकि यहां पर प्रमोशन कंपनी और खाली पदों पर निर्भर करती है.

रेलवे में भी हैं प्रमोशन के अच्छे चांस

भारतीय रेलवे देश के सबसे बड़े एंप्लॉयर में से एक है. रेलवे में Group A और Group B सर्विसेस के अफसर के लिए प्रमोशन के कई चांस होते हैं. टेक्निकल और प्रशासनिक दोनों कैडर में अनुभव बढ़ने के साथ वरिष्ठ पदों तक पहुंचा जा सकता है.

SSC नौकरियों में प्रमोशन होता है, लेकिन समय लग सकता है

SSC CGL और अन्य SSC भर्तियों के माध्यम से सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को भी प्रमोशन मिलता है. हालांकि कई पदों पर प्रमोशन की गति डिपार्टमेंट और कैडर के अनुसार अलग-अलग होती है. कुछ डिपार्टमेंट्स में करियर ग्रोथ तेज होती है तो कुछ में हाई डेजिगनेशन तक पहुंचने में अधिक समय लग सकता है.

आखिर कौन बेहतर

अगर केवल जल्दी प्रमोशन और उच्च प्रशासनिक जिम्मेदारियों की बात करें, तो UPSC से जुड़ी सेवाओं को आमतौर पर सबसे आगे माना जाता है. वहीं बैंकिंग में परफॉर्मेंस बेस्ड तेज ग्रोथ के लिए जाना जाता है. रेलवे, PSU और SSC भी स्थिर और लंबे समय के करियर ऑप्शन प्रदान करते हैं.

DU Migration 2026: ABVP के प्रदर्शन के बाद DU ने बढ़ाई माइग्रेशन की डेडलाइन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com