विज्ञापन

ISRO के सतीश धवन स्पेस सेंटर में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

ISRO SDSC SHAR Recruitment 2026: इसरो के साथ जुड़ने की इच्छा रखने वाले युवओं के लिए बड़ी भर्ती आई है. इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र ने 97 पदों पर भर्ती निकाली है.

ISRO के सतीश धवन स्पेस सेंटर में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
ISRO ने 97 पदों पर आवेदन मांगे हैं

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी करने का शानदार मौका है. इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC SHAR) श्रीहरिकोटा ने भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें कई अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली गई है. कुल 97 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन 19 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं, उम्मीदवार 9 नवंबर 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि किन पदों पर ये भर्ती निकाली गई है और इसके लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है. 

ऐसे करें आवेदन 

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ISRO SDSC SHAR की आधिकारिक वेबसाइट apps.shar.gov.in पर जाएं
  • यहां SDSC SHAR/RMT/03/2026 को ध्यान से पढ़ें
  • अपनी योग्यता के अनुसार फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेजन अपलोड करें
  • ऑनलाइन फीस का भुगतान करें
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें

किस पद पर कितनी वैकेंसी?

टेक्निकल असिस्टेंट: 14 पद
साइंटिफिक असिस्टेंट: 3 पद
लाइब्रेरी असिस्टेंट 'A': 3 पद
नर्स 'B': 3 पद
टेक्नीशियन: 43 पद
Draughtsman 'B': 1 पद
फायरमैन: 2 पद
हल्का वाहन चालक: 5 पद
भारी वाहन चालक: 7 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ: 16 पद

कौन कर सकता है आवेदन?

अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग मांगी गई है. टेक्निकल असिस्टेंट के पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में 3 साल का डिप्लोमा मांगा गया है. वहीं साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए फिजिक्स, मैथ्स और केमिस्ट्री के साथ बीएससी या फोटोग्राफी/सिनेमेटोग्राफी में डिग्री होनी चाहिए. लाइब्रेरी असिस्टेंट के लिए ग्रेजुएशन और लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री, नर्स के लिए नर्सिंग में तीन साल का डिप्लोमा, Draughtsman के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई, एमटीएस के लिे 10वीं पास और ड्राइवर के लिए 10वीं पास और लाइसेंस मांगा गया है. 

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

इसरो की इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जो कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी. इसके अलावा स्किल टेस्ट/फिजिकल टेस्ट भी होंगे. ड्राइवर की पोस्ट के लिए ड्राइविंग टेस्ट और ट्रेड टेस्ट या फायरमैन के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होगी. आखिर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद नौकरी मिलेगी. 

यह भी पढ़ें | 'क्या आप बच्चा प्लान करने वाली हैं?' नौकरी के इंटरव्यू में HR ने महिला से पूछा सवाल

यह भी पढ़ें | यूपी से लेकर बिहार और हरियाणा तक, बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट सबसे पहले कहां होता है जारी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ISRO Recruitment 2026, ISRO Recruitment 2026 Apply Online, ISRO SDSC SHAR Recruitment 2026, ISRO Job
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com