भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इनमें एडमिन और सपोर्ट स्टाफ के लिए 244 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. नोटिफिकेशन में भर्ती को लेकर पूरी जानकारी दी गई है. जिसमें बताया गया है कि कौन से उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और किन पदों पर कितनी वैकेंसी निकाली गई है. इच्छुक उम्मीदवार 16 अगस्त तक अपना आवेदन कर सकते हैं.
किन पदों पर कितनी वैकेंसी?
- असिस्टेंट: 113 पद
- जूनियर पर्सनल असिस्टेंट: 81 पद
- अपर डिविजन क्लर्क (UDC): 22 पद
- स्टेनोग्राफर: 10 पद
- अन्य इसरो यूनिट्स में: 17 असिस्टेंट और 1 जूनियर पर्सनल असिस्टेंट पद
योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही 16 अगस्त 2026 तक उम्मीदवार की उम्र अधिकतम 28 साल होनी चाहिए. आइनरक्षित वर्ग को आयु में छूट दी गई है. ऑनलाइन आवेदन के लिए 100 रुपये की फीस देनी होगी. इके अलावा ऑनलाइन फॉर्म जमा करते समय 500 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा.
कैसे होगा सिलेक्शन?
उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. देशभर के 38 केंद्रों पर 150 मिनट (2.5 घंटे) का ऑब्जेक्टिव (MCQ) पेपर होगा. इसके बाद पास होने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. यहां नोटिफिकेशन में तमाम जानकारी और नियम बताए गए हैं.
ये भी पढ़ें - नौकरी करते हुए सोशल मीडिया पर क्या चीजें पोस्ट करने से बचना चाहिए, जिनसे नौकरी जाने का खतरा हो सकता है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं