विज्ञापन

IGNOU में लगेगा मेगा जॉब मेला, स्टूडेंट्स और एलुमनाई को मिलेगा सीधा इंटरव्यू का मौका, जानें पूरी डिटेल

IGNOU Placement 2026 : फ्रेशर्स और अनुभवी दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. विभिन्न पदों पर भर्ती होगी और उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे रिपोर्ट करना होगा.

IGNOU में लगेगा मेगा जॉब मेला, स्टूडेंट्स और एलुमनाई को मिलेगा सीधा इंटरव्यू का मौका, जानें पूरी डिटेल
उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए अपना अपडेटेड CV, मूल पहचान पत्र, संबंधित प्रमाणपत्र और हाल की पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर जाना होगा.

IGNOU Job Drive 2026: अगर आप इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) के स्टूडेंट या एलुमनाई हैं तो आपके पास नौकरी पाने का बड़ा मौका है. दरअसल, IGNOU के कैम्पस प्लेसमेंट सेल की ओर से 17 और 18 सितंबर 2026 को मेगा जॉब ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है. जो विशेष रूप से IGNOU में वर्तमान में पढ़ाई कर रहे और एलुमनाई के लिए है. ऐसे में आइए जानते हैं यह मेगा जॉब ड्राइव कहां आयोजित होगा, कितने बजे, कैसे अप्लाई करें, किन सेक्टर्स में नौकरी के चांस हैं, कितनी मिलेगी सैलरी और इंटरव्यू में साथ क्या ले जाएं...

कहां होगा आयोजन

यह जॉब ड्राइव बी.आर. आंबेडकर कन्वेंशन सेंटर, IGNOU कैंपस, मैदान गढ़ी, नई दिल्ली में आयोजित होगी. उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे पहुंचना होगा.

किन सेक्टर्स में हैं नौकरी के चांस

इस मेगा जॉब ड्राइव में सर्विस सेक्टर की कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी. इनमें बैंकिंग, हेल्थ इंश्योरेंस, ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स, कस्टमर सपोर्ट, फिनटेक और मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर्स की नौकरियां शामिल हैं.

कौन सी कंपनियां आ रही हैं?

भर्ती करने वाली कंपनियों में Axis Bank, Axis Health Insurance, Samsung, Ather, Tata Play Fiber, Cogent E Services, U Energizer और 1Point1 Solutions शामिल हैं.

किन पदों पर होगी भर्ती

कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव, वॉयस प्रोसेस, सेल्स एग्जीक्यूटिव और प्री-सेल्स एग्जीक्यूटिव जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी.

कौन कर सकता है आवेदन

कुछ पदों पर फ्रेशर्स अप्लाई कर सकते हैं, जबकि कुछ के लिए एक्सपीरिएंस जरूरी है.

आयोजनकर्ताओं के अनुसार ग्रेजुएट (Graduate), अंडरग्रेजुएट (Undergraduate), पोस्ट ग्रेजुएट (PG), बी.कॉम (B.Com), बीबीए (BBA), एम.कॉम (M.Com), बीएससी (B.Sc) और डिप्लोमा धारक कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं.

एक खास बात जिन लोगों की कम्युनिकेशन स्किल्स और बेसिक कंप्यूटर नॉलेज अच्छी होगी उन्हें प्रयोरिटी पर रखा जाएगा.

कितनी मिलेगी सैलरी?

इग्नू के एक्स (x) एकाउंट पर साझा किए गए पोस्ट के अनुसार, सभी कंपनियों के पैकेज अलग-अलग हैं.  कुछ पदों पर 22,000 रुपये से 35,000 रुपये मंथली सैलरी निश्चित की गई है, जबकि कुछ कंपनियां 2.5 लाख रुपये तक के सलाना CTC भी दे रही हैं. फ्रेशर्स और एक्सपीरिएंस कैंडिडेट्स के लिए अलग-अलग पैकेज हैं.

इंटरव्यू में क्या लेकर जाएं?

कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए अपना अपडेटेड CV, ओरिजनल आईडी प्रूफ, रिलेटेड सर्टिफिकेट और हाल की पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर जाना होगा.

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

जॉब ड्राइव के लिए रजिस्ट्रेशन QR कोड के जरिए किया जा सकता है. बता दें कि यह आयोजन IGNOU के कैम्पस प्लेसमेंट सेल द्वारा Confederation of Indian Industry (CII) के सहयोग से किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें- ISRO में 10वीं, ITI और डिप्लोमा वालों के लिए निकली नौकरी, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, जानिए यहां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com