विज्ञापन

ISRO में 10वीं, ITI और डिप्लोमा वालों के लिए निकली नौकरी, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, जानिए यहां

ISRO Recruitment 2026: 15 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे. चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के जरिए होगा.

ISRO में 10वीं, ITI और डिप्लोमा वालों के लिए निकली नौकरी, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, जानिए यहां
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 सुबह 10 बजे से शुरू होगी और उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकेंगे.

Sarkari Nahukri 2026 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. इसरो ने हाल ही में  ISRO Propulsion Complex (IPRC), महेंद्रगिरि ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के जरिए कुल 22 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इसमें टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन B, कुक A और फायरमैन A जैसे पद शामिल हैं. ऐसे में जो लोग 10वीं पास, ITI और डिप्लोमा धारक हैं अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

किन पदों पर होगी भर्ती?

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार टेक्निकल असिस्टेंट (ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसके अलावा टेक्नीशियन B के अंतर्गत फिटर, टर्नर, वेल्डर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन और रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग ट्रेड के पद भी शामिल हैं. यही नहीं इस भर्ती के जरिए कुक और फायरमैन के पदों पर भी भर्ती होगी. 

कितनी मिलेगी सैलरी

टेक्निकल असिस्टेंट पदों के लिए सैलरी 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक है. वहीं टेक्नीशियन B को लेवल-3 के तहत सैलरी  मिलेगी. कुक और फायरमैन पदों के लिए भी केंद्र सरकार के नियमानुसार अच्छी सैलरी और भत्तों की सुविधाओं का लाभ मिलेगा. इसके अलावा DA, HRA, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, मेडिकल सुविधाएं और NPS का लाभ फायदा प्राप्त होगा.

कैसे होगा सिलेक्शन

अधिकांश पदों के लिए सिलेक्शन प्रोसेस में रिटेन एग्जाम और स्किल टेस्ट शामिल हैं.

वहीं, फायरमैन पद के लिए उम्मीदवार को रिटेन एग्जाम के साथ फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और मेडिकल टेस्ट भी देनी होगी. फाइनल सिलेक्शन लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा.

आवेदन कब और कैसे करें?

ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस 15 सितंबर 2026 सुबह 10 बजे से शुरू होगी जो 05 अक्टूबर 2026 शाम 4 बजे तक चलेगा.

बता दें कि आवेदन केवल IPRC की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ही कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Namo Bharat में 67 पदों पर निकाली भर्ती, डिप्लोमा और ITI वालों के लिए शानदार मौका, ऐसे करें अप्लाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com