12th Pass Government Jobs : 12वीं पास करने के बाद ज्यादातर छात्र मानते हैं कि बेहतर सैलरी वाली सरकारी नौकरी के लिए ग्रेजुएशन जरूरी है, जोकि गलत है. देश में कई ऐसी सरकारी नौकरियां हैं, जिनके लिए 12वीं पास स्टूडेंट्स आसानी से आवेदन कर सकते हैं और अच्छी सैलरी के साथ कई सरकारी सुविधाएं भी हासिल कर सकते हैं. सरकारी नौकरी की सबसे बड़ी खासियत केवल सैलरी नहीं, बल्कि नौकरी की सिक्योरिटी, मेडिकल सुविधाएं, भत्ते, प्रमोशन और पेंशन जैसी सुविधाएं भी हैं. तो चलिए जानते हैं 12वीं पास के बाद कौन सी सरकारी नौकरियां अच्छी सैलरी वाली हैं, जो आपके करियर में नया मोड़ ला सकती हैं.
SSC CHSL के पदों पर अच्छी सैलरी
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की CHSL परीक्षा के जरिए एलटीसी (LDC), जेएसए (JSA), पोस्टल असिस्टेंट (Postal Assistant), सॉर्टिंग असिस्टेंट (Sorting Assistant) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator (DEO) जैसे पदों पर भर्ती होती है. इन पदों पर शुरुआती बेसिक पे 19,900 रुपये से 29,200 रुपये तक हो सकती है. इसके अलावा DA, HRA और अन्य भत्ते भी मिलते हैं.
रेलवे में भी मौकेरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की NTPC भर्ती 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए जूनियर क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क, ट्रेन क्लर्क और कमर्शियल कम टिकट क्लर्क जैसे पदों की भर्ती निकालती है. इन पदों पर शुरुआती बेसिक सैलरी 19,900 रुपये से 21,700 रुपये के बीच हो सकती है, जबकि भत्तों के बाद इन-हैंड सैलरी और बढ़ जाती है.
अग्निवीर योजनाअग्निवीरों को पहले साल 30,000 रुपये मंथली पैकेज मिलता है, जो चार साल में बढ़कर 40,000 रुपये तक पहुंच जाता है. सेवा पूरी होने पर 'सेवा निधि' पैकेज भी दिया जाता है.
वेतन के साथ मिलती हैं ये सुविधाएंइन सरकारी नौकरियों में केवल मंथली सैलरी वेतन ही नहीं मिलता, बल्कि महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA), मेडिकल सुविधाएं, अवकाश, प्रमोशन और भविष्य में करियर ग्रोथ के अवसर भी मिलते हैं. कई पदों पर कर्मचारियों को सरकारी आवास और अन्य स्पेशल सुविधाओं का लाभ भी मिलता है.
यह भी पढ़ें- Nobel Prize 2026: 5 अक्टूबर से शुरू होंगी नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणाएं, जानें पूरा शेड्यूलNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं