विज्ञापन

कॉलेज के बाद पहली नौकरी कैसे पाएं? रिज्यूमे और इंटरव्यू के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

कॉलेज के बाद पहली नौकरी पाना हर छात्र के लिए बड़ा पड़ाव होता है. सही रिज्यूमे, मजबूत लिंक्डइन प्रोफाइल, इंटरव्यू की तैयारी और करियर की सही प्लानिंग से संभावना बढ़ा सकती है.

कॉलेज के बाद पहली नौकरी कैसे पाएं? रिज्यूमे और इंटरव्यू के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स
आज के डिजिटल दौर में लिंक्डइन नौकरी खोजने का एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म बन चुका है.

College ke bad kaise milegi job: कॉलेज के आखिरी साल में पहुंचते ही ज्यादातर छात्रों के मन में एक बड़ा सवाल होता है, डिग्री तो मिल गई है, लेकिन अब नौकरी कैसे मिलेगी? कैंपस प्लेसमेंट का दबाव, बढ़ता कंपीटिशन और कंपनियों की अलग-अलग एक्सपेकटेशन कई बार स्टेडेंट्स को प्रेशर में डाल देती हैं. हालांकि करियर एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप शुरुआत से सही स्ट्रेटजी अपनाएंगे तो नौकरी पाना आसान होगा.

सबसे पहले खुद का आकलन करें

नौकरी की तलाश शुरू करने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपकी ताकत, रुचियां और करियर गोल क्या हैं. अपनी खूबियों और कमजोरियों का आकलन करने से सही करियर दिशा चुनने में मदद मिलती है.

नौकरी करें रिसर्च

अपने क्षेत्र से जुड़ी नौकरियों, कंपनियों और इंडस्ट्री ट्रेंड्स की जानकारी जुटाना बेहद जरूरी है. इससे पता चलता है कि कंपनियां उम्मीदवारों से किन स्किल्स की उम्मीद करती हैं और किस तरह की ऑपरचुनिटी हैं. जितनी ज्यादा जानकारी होगी, करियर से जुड़े फैसले उतने बेहतर होंगे.

फिर चुनें पसंदीद कंपनी

रिसर्च के बाद उन कंपनियों की लिस्ट तैयार करें जहां आप काम करना चाहते हैं. केवल सैसलरी के आधार पर फैसला लेने के बजाय कंपनी का वर्क कल्चर, सीखने के अवसर और करियर ग्रोथ जैसे पहलुओं पर भी ध्यान दें. 

रिज्यूमे बनाते समय रखें खास ध्यान

पहली नौकरी के लिए आवेदन करते समय रिज्यूमे आपकी पहली पहचान बनता है. इसमें एजुकेशन, स्किल्स, इंटर्नशिप, प्रोजेक्ट्स और अचीवमेंट्स को साफ और शॉर्ट तरीके से लिखें. जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसके अनुसार रिज्यूमे को अपडेट करें.

पोर्टफोलियो बनाएं

डिजाइन, आर्किटेक्चर, मीडिया, फैशन, सॉफ्टवेयर या क्रिएटिव क्षेत्रों के छात्रों के लिए पोर्टफोलियो काफी महत्वपूर्ण होता है. इससे आपका नौकरी पाने का रास्ता आसान हो सकता है.

लिंक्डइन प्रोफाइल जरूर बनाएं

आज के डिजिटल दौर में लिंक्डइन नौकरी खोजने अच्छा प्लैटफॉर्म है. यहां प्रोफेशनल प्रोफाइल बनाकर छात्र रिक्रूटर्स से जुड़ सकते हैं. ध्यान रखें कि लिंक्डइन पर दी गई जानकारी आपके रिज्यूमे से मेल खानी चाहिए.

इंटरव्यू की तैयारी करें

कई लोग रिटेन एग्जाम या शॉर्टलिस्टिंग तक तो पहुंच जाते हैं, लेकिन इंटरव्यू में घबराहट की वजह से पीछे रह जाते हैं. ऐसे में पहले से इंटरव्यू सवालों की तैयारी करें, अपने जवाबों की प्रैक्टिस करें और कॉन्फिडेंट रहें. मॉक इंटरव्यू की भी मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें- 21 सितंबर से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, महिला मिलिट्री पुलिस उम्मीदवार भी होंगी शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com