विज्ञापन

BPSC TRE-4 Recruitment 2026 : प्राइमरी से लेकर 12वीं तक, बिहार में किस टीचर को मिलेगी कितनी सैलरी?

BPSC TRE-4 भर्ती 2026 में प्राइमरी, मिडिल, सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी शिक्षकों की सैलरी कितनी होगी? जानिए 25,000 से 32,000 रुपये तक के वेतनमान, पदों की संख्या और आवेदन की पूरी जानकारी.

BPSC TRE-4 Recruitment 2026 : प्राइमरी से लेकर 12वीं तक, बिहार में किस टीचर को मिलेगी कितनी सैलरी?
माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9-10) के शिक्षकों के लिए आयोग ने 31,000 रुपये प्रतिमाह मूल वेतन तय किया है.

BPSC TRE-4 बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बहुप्रतिक्षित TRE 4 का नोटिफिकेशन आज जारी कर दिया है. ऐसे में लंबे समय से सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया. अभ्यर्थियों की नजर अब सिर्फ रिक्तियों पर नहीं, बल्कि सैलरी पर भी टिकी हुई है. आखिर प्राथमिक शिक्षक से लेकर 12वीं तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को कितनी तनख्वाह मिलेगी? बता दें कि आयोग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में सैलरी के बारे में भी विस्तार से बताया गया है. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं...

BPSC TRE-4 टीचर्स को कितनी मिलेगी सैलरी

प्राइमरी टीचर को कितनी मिलेगी सैलरी?

नोटिफिकेशन के अनुसार कक्षा 1 से 5 तक के लिए नियुक्त होने वाले स्कूल टीचर्स का बेसिक सैलरी 25,000 रुपये प्रतिमाह होगा. इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर स्वीकृत अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे.

मिडिल स्कूल शिक्षकों का वेतन

वहीं, क्लास 6 से 8 तक के विद्यालय अध्यापकों के लिए बेसिक सैलरी 28,000 रुपये प्रतिमाह निश्चित किया गया है. सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को बेसिक सैलरी के साथ नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी.

9वीं और 10वीं के शिक्षकों को कितना वेतन?

माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9-10) के शिक्षकों के लिए आयोग ने 31,000 रुपये प्रतिमाह बेसिक सैलरी तय किया गया है. विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, भाषा और अन्य विषयों के शिक्षकों को इसी वेतनमान के अनुसार नियुक्ति मिलेगी.

11वीं-12वीं के शिक्षकों की सबसे ज्यादा सैलरी

उच्च माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 11-12) में नियुक्त होने वाले शिक्षकों को 32,000 रुपये वेतन मिलेगा. यह TRE-4 के तहत शिक्षकों के लिए सबसे अधिक शुरूआती सैलरी है.

भर्ती में कितने पद?

नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें प्राथमिक (कक्षा 1-5), मध्य (कक्षा 6-8), माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) स्तर के शिक्षक शामिल हैं. प्राथमिक स्तर पर 3,847 पद, मध्य विद्यालयों में 8,563 पद, माध्यमिक विद्यालयों में 3,877 पद और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 16,101 पद भरे जाएंगे. शेष पद अन्य श्रेणियों के लिए निर्धारित हैं.

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

BPSC के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी. आवेदन की लास्ट डेट 30 सितंबर 2026 है, जबकि फीस जमा करने की लास्ट डेट 29 सितंबर 2026 निश्चित की गई है.

यह भी पढ़ें- BPSC TRE 4 LIVE Updates: BPSC ने जारी किया TRE 4 का नोटिफिकेशन, जानिए योग्यता, परीक्षा पैटर्न और आवेदन की डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com