केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) के कुल 521 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार CRPF की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
प्रोसेस 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और 11 नवंबर 2026 तक चलेगी. वहीं, एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 12 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक खुली रहेगी.
किस पद पर कितनी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 521 पदों पर भर्ती की जाएगी.
- हेड कांस्टेबल (GD): 182 पद
- कांस्टेबल (GD): 339 पद
क्या चाहिए योग्यता
हेड कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10+2 या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है. पूर्व सैनिकों के लिए समकक्ष सैन्य योग्यता भी मान्य होगी.
कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है.
कौन कर सकता है आवेदन?
CRPF के अनुसार, वे खिलाड़ी आवेदन के पात्र होंगे जिन्होंने 30 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2026 के बीच निर्धारित खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया हो या पदक जीता हो. भर्ती प्रक्रिया में पहचान सत्यापन, दस्तावेज जांच, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), स्पोर्ट्स ट्रायल टेस्ट और मेडिकल परीक्षा शामिल होगी.
इन्हें देना होगा आवेदन शुल्क
अनारक्षित (UR), OBC और EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.
इन्हें शुल्क में दी गई है छूट- महिला उम्मीदवार
- अनुसूचित जाति (SC)
- अनुसूचित जनजाति (ST)
- पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले rect.crpf.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
- अब आप CRPF Recruitment through Sports Quota 2026 लिंक पर क्लिक करिए.
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद जरूरी जानकारी भरिए.
- अब आप आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
- इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें (अगर लागू हो).
- फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लीजिए.
यह भी पढ़ें- नवोदय विद्यालय में एडमिशन का आखिरी मौका, 9वीं और 11वीं के लिए ऐसे करें आवेदन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं