विज्ञापन

नवोदय विद्यालय में एडमिशन का आखिरी मौका, 9वीं और 11वीं के लिए ऐसे करें आवेदन

जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9 और 11 की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए LEST-2027 आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक और योग्य छात्र 30 सितंबर 2026 तक निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

नवोदय विद्यालय में एडमिशन का आखिरी मौका, 9वीं और 11वीं के लिए ऐसे करें आवेदन
नवोदय विद्यालय समिति के आवेदन पोर्टल पर परीक्षा, चयन प्रक्रिया, पात्रता शर्तों और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी उपलब्ध है.

Navodaya Admission Form : नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9 और कक्षा 11 की खाली सीटों पर एडमिशन प्रोसेस शुरू कर दी है. इसके लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (LEST)-2027 के तहत ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. ऐसे में योग्य स्टूडेंट्ल निर्धारित पोर्टल के माध्यम से बिना किसी शुल्क के आवेदन कर सकते हैं.

लास्ट डेट 30 सितंबर

एप्लिकेशन जमा करने की लास्ट डेट 30 सितंबर 2026 तय की गई है. स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को सलाह दी गई है कि वे लास्ट टाइम का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रोसेस पूरी कर लें.

कक्षा 9 और 11 के लिए अलग-अलग पोर्टल

नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 9 और कक्षा 11 में प्रवेश के लिए अलग-अलग ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध कराए हैं. छात्रों को आवेदन करने से पहले संबंधित पोर्टल पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस (Prospectus) को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है.

प्रॉस्पेक्टस में योग्यता, जरूरी डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा से जुड़े गाइडलाइन और पूरी एडमिशन प्रोसेस की जानकारी दी गई है. आवेदन करने से पहले सभी शर्तों को समझना जरूरी है.

आवेदन करते समय रखें इन बातों का ध्यान

जिला प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि आवेदन फॉर्म में सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें. साथ ही, आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. किसी भी गलती के कारण आवेदन निरस्त हो सकता है, इसलिए सभी डिटेल्स की जांच करने के बाद ही फॉर्म सबमिट करें.

यह भी पढ़ें- BPSSC Main Written Exam Cancel: दरोगा की मुख्य लिखित परीक्षा रद्द, नई तारीख बाद में होगी जारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com