BSF Recruitment 2023: महानिदेशालय सीमा सुरक्षा बल, बीएसएफ (BSF) ने बीएसएफ वाटर विंग (BSF Water Wing) में ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' पदों की 127 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. बीएसएफ ये भर्तियां सीधी प्रवेश परीक्षा 2023 के माध्यम से करेगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि विस्तृत विज्ञापन के प्रकाशन से आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 दिन है. बीएसएफ भर्ती (BSF recruitment) का विज्ञापन रोजगार समाचार पत्र में 25 फरवरी को प्रकाशित किया गया था.
Quiet Quitting हुआ पुराना, नया ट्रेंड है Quiet Hiring, जानिए क्या है ट्रेंड
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एसआई पद (SI) के लिए 12वीं पास होने के साथ इनलैंड वाटर ट्रांसपोर्ट ऑथोरिटी में सेकेंड व फर्स्ट क्लास का सर्टिफिकेट होना चाहिए. इसके साथ ही दसवीं सर्टिफिकेट के साथ सीरेंज सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवार हेड कांस्टेबल (Head Constable) भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. विषय और पद के हिसाब से योग्यता की पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट https://rectt.bsf.gov.in पर जाएं और नोटिफिकेशन देखें.
रिक्तियों की संख्या
बीएसएफ भर्ती 2023 प्रक्रिया के जरिए कांस्टेबल के 15 पद, सब इंस्पेक्टर (SI) के 12 पद और हेड कांस्टेबल (HC) की 100 रिक्त पदों को भरा जाएगा.
Agnipath Scheme:अग्निपथ योजना पर नहीं लगेगी रोक, जानिए क्या है यह योजना और कौन होगा अग्निवीर
उम्र सीमा
एसआई पद के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र 22 साल और अधिकतम उम्र 28 साल होनी चाहिए. बाकी पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 25 साल होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन साल, पूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों को छह साल व आठ साल की छूट प्राप्त है.
CISCE Board Exam 2023: आईसीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 11 बजे से शुरू, आज है इंग्लिश का पेपर
कितना देना होगा शुल्क
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी देना होगा. ग्रुप बी पद के लिए उम्मीदवार को 200 रुपये जबिक ग्रुप सी पदों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विभाग के कर्मचारियों और पूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं