विज्ञापन

BPSC TRE 4 नोटिफिकेशन को लेकर आया बड़ा अपडेट, बिहार शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगा जारी, नोट कर लें तारीख

BPSC TRE 4 Notification: इस बार 46 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जानी है. BPSC के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के मुताबिक शिक्षा विभाग के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में भी कई पद इसके जरिए भरे जाएंगे.

BPSC TRE 4 नोटिफिकेशन को लेकर आया बड़ा अपडेट, बिहार शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगा जारी, नोट कर लें तारीख
बीपीएससी कैलेंडर के अनुसार 24 अगस्त 2024 को ही टीआरई-4 की परीक्षा होनी थी .

BPSC TRE 4 Notification: TRE 4 के नोटिफिकेशन के लिए इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार अगले दो दिन में खत्म हो सकता है. TRE 4 परीक्षा को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग और BPSC के बीच नियमावली को लेकर कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इन औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये हैं. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि नोटिफिकेशन जल्द आ जाएगा. TRE 4 में जो रिक्तियां पहले से तय हैं, उन्हीं पर बहाली होगी. अगले साल से शिक्षक बहाली का कैलेंडर लागू हो जाएगा. जानकारी के मुताबिक 25 से 26 मई तक TRE 4 को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी. अभ्यर्थी लंबे समय से नोटिफिकेशन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं.

बीपीएससी कैलेंडर के अनुसार 24 अगस्त 2024 को ही टीआरई-4 की परीक्षा होनी थी और 24 सितंबर 2024 को रिजल्ट भी आना था. लेकिन अभी तक विज्ञापन नहीं आया है. बीपीएससी ने फरवरी द्वितीय सप्ताह में एक नोटिस जारी किया जिसमें यह कहा गया था कि अधियाचना मिल चुकी है और शीघ्र ही टीआरई 4 का विज्ञापन जारी किया जाएगा. लेकिन यह अब तक जारी नहीं किया गया है. अभ्यर्थियों का कहना है कि देरी के कारण हजारों अभ्यर्थियों की उम्र सीमा समाप्त हो जाएगी और वे फॉर्म नहीं भर पाएंगे. इसी मांग को लेकर वे सड़कों पर उतरे थे. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठियां चलाई. दोनों आमने - सामने हुए तो पुलिस के कई जवानों को भी चोटें आई थी. इस मामले को विपक्ष ने भी जोर शोर से उठाया था. यह मामला सरकार की मुश्किलें बढ़ा रहा था. इसलिए अब परीक्षा कराना सरकार की प्राथमिकता बनी है.

46882 पदों पर होगी भर्ती

BPSC के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के मुताबिक इस बार 46 हजार 882 पदों पर भर्ती होनी है. इसमें शिक्षा विभाग के साथ - साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की रिक्तियां भी शामिल हैं. अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में प्राचार्य के पदों पर भी भर्ती होगी.

कहां कितनी वैकेंसी?

शिक्षा विभाग के अंतर्गत पहली से पांचवीं तक 10 हजार 778 पदों पर, छठी से आठवीं तक 8583, नौवीं से दसवीं तक 9082 पदों पर, ग्यारहवीं - बारहवीं के 16 हजार 774 पदों पर भर्ती होगी. अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग अंतर्गत 1058, पिछड़ा - अति पिछड़ा कल्याण के तहत 359 पदों पर, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत 287 पदों पर भर्ती होगी. आयोग के मुताबिक TRE 4 की परीक्षा 22 से 27 सितंबर के बीच परीक्षा होने की संभावना है. लेकिन इसके लिए समय से नोटिफिकेशन जारी होना जरूरी है। जिसकी अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TRE 4 Vacancy, TRE 4 Computer Teacher Vacancy, BPSC TRE 4 Notification, BPSC TRE 4 Notification Kab Aayega, BPSC TRE 4 Notification Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com