BPSC TRE 3 Paper Leak: बिहार लोक सेवा आयोग की तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया है. बीपीएससी टीआरई 3.0 परीक्षा का आयोजन शुक्रवार, 15 मार्च को किया था, लेकिन जांच में पता चला है कि परीक्षा से एक दिन पहले ही पेपर लीक हो गया था. बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने पाया है कि बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE 3.0) का पेपर प्रिंटिंग प्रेस में जाने से पहले ही लीक हो गया था. ईओयू ने 'सॉल्वर गिरोह' के पास एक पेन ड्राइव में बीपीएससी टीआरई 3.0 प्रश्न पत्र की सॉफ्ट कॉपी मिली. इसमें कोई बारकोड नहीं था, इसे यह स्पष्ट हो जाता है कि पेपर प्रिंटिंग प्रेस में भेजे जाने से पहले ही लीक कर दिया गया था.
PGT पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आखिरी दिन, 1375 पदों के लिए जल्दी करें अप्लाई
ईओयू ने बीपीएससी टीआरई 3.0 परीक्षा के एक दिन पहले और 14 और 15 मार्च को हजारीबाग में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया. इसमें हजारीबाग में जो प्रश्न पत्र मिले हैं, उनमें बारकोड नहीं थे. इस मामले में 270 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने पेपर लीक के मास्टरमाइंड को भी कुछ दिन पहले पकड़ा गया था और यूनिट को उनके पास से प्रश्नपत्र, कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर और पेन ड्राइव मिले थे. हालांकि, आयोग ने कहा कि परीक्षा शुरू होने से पहले पेपर लीक का कोई सबूत नहीं है, वह 'ठोस सबूत' मिलने के बाद ही निर्णय लेगा. आयोग द्वारा बयान जारी करने के बाद, उम्मीदवार बीपीएससी टीआरई 3.0 परीक्षा का विरोध कर रहे हैं. उम्मीदवार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पेपर लीक के वीडियो और स्क्रीनशॉट लगातार साझा कर रहे हैं.
UPSC ने डिग्री वाले युवाओं के लिए निकाली भर्ती, 323 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई को यह संदेह है कि परीक्षा संचालन प्राधिकारी से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति पेपर लीक में शामिल हो सकता है. न्यूज 18 के अनुसार वैशाली का रहने वाला आरोपी विशाल चौरसिया को कथित तौर पर बीपीएससी टीआरई 3.0 पेपर लीक घोटाले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.
UPSC ने 2253 पदों पर निकाली वैकेंसी, अप्लाई करने की लास्ट डेट नजदीक, जल्दी करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं