BPSC TRE 3.0 Exam Guidelines: बिहार में शिक्षक भर्ती की तीसरा चरण चल रहा है. बीपीएससी टीआरई 3.0 के लिए भर्ती परीक्षा 15 मार्च से होने वाली है, जिसके लिए गाइडलाइन जारी कर दिए गए हैं. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा (BPSC TRE 3.0) की गाइडलाइन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार आसानी से चेक कर सकते हैं. इस नई गाइडलाइन के हिसाब से उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा. अगर कोई उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले भी पहुंचता है तो उसे प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. आयोग ने यह साफ तौर पर कहा है कि ओएमआर शीट में प्रश्न बुकलेट सीरीज अंकित रहेगा. उम्मीदवारों को ओएमआर शीट में प्रश्न बुकलेट की संख्या और रोल नंबर का ही गोला रंगना होगा.
UPSC में ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, 28 मार्च तक भरे जाएंगे फॉर्म, मात्र 25 रुपये आवेदन शुल्क
इलेक्ट्रॉनिक आइटमों की मनाही
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, वाइफाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, घड़ी आदि जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटमों को लेकर जाना सख्त मना है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पांच वर्षों का लगेगा बैन
यदि कोई अभ्यर्थी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पाया जाता है तो बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम, 1981 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. किसी भी कदाचार के मामले में, उम्मीदवार को अगले पांच वर्षों के लिए परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा.
CBSE बोर्ड ने निकाली भर्ती, कई तरह के 118 पदों के लिए आवेदन शुरू, 27 साल से ऊपर वाले Eligible
अफवाह फैलाने वाले पर भी होगा कार्रवाई
बीपीएससी टीआरई 3.30 परीक्षा में अगर कोई उम्मीदवार परीक्षा स्थल पर भ्रामक जानकारी या अफवाह फैलाता पाया गया तो उसे तीन साल के लिए परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा.
तीसरे चरण में 87,774 भर्तियां
बीपीएससी टीआरई 3.0 परीक्षा 15 मार्च को दो पालियों में होगी. पहली पाली में कक्षा 6 से 8 शिक्षक वर्ग जबकि दूसरी पाली में कक्षा 1 से 5वीं शिक्षक वर्ग की परीक्षा होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. बीपीएससी शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण में कुल 87,774 रिक्तियों को भरा जाना है. ये भर्तियां प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तरों पर की जाएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं