CBSE Recruitment 2024 News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने हाल ही में कई तरह के पदों पर भर्ती निकाली है. सीबीएसई बोर्ड ने असिस्टेंट सेक्रेटरी, अकाउंट्स ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर, जूनियर ट्रांसलेशन, अकाउंट्स और जूनियर अकाउंटेंट के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 11 मार्च 2024 है. सीबीएसई भर्ती 2024 के लिए चयनित उम्मीदवार को बोर्ड के किसी भी कार्यालय में तैनात किया जाएगा.
UPSC में ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, 28 मार्च तक भरे जाएंगे फॉर्म, मात्र 25 रुपये आवेदन शुल्क
CBSE Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण
सीबीएसई भर्ती 2024 अभियान के जरिए कुल 118 रिक्त पदों को भरा जाएगा. ये भर्तियां असिस्टेंट सेक्रेटरी, अकाउंट्स ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर, जूनियर ट्रांसलेशन, अकाउंट्स और जूनियर अकाउंटेंट के पदों पर की जाएंगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
CBSE Recruitment 2024: महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरूः 12 मार्च 2024 से
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 11 अप्रैल 2024 तक
CBSE Recruitment 2024: एज लिमिटेशन
अधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक सीबीएसई भर्ती 2024 के प्रत्येक पद के लिए अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है. उम्मीदवार की उम्र 27 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.
UPSC EPFO पर्सनल असिस्टेंट के 335 पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 7 मार्च से, डिग्री जरूरी
CBSE Recruitment 2024: एलिजिबिलिटी
असिस्टेंट सेक्रेटरी के लिए बैचलर डिग्री होनी चाहिए. वहीं असिस्टेंट सेक्रेटरी (एकेडमिक) के लिए पीजी डिग्री, बीएड, नेट या स्लेट होनी चाहिए. अकाउंट्स ऑफिसर के लिए बैचलर डिग्री, जूनियर इंजीनियर के लिए बीई/ बीटेक डिग्री, अकाउंटेंट के लिए बैचलर डिग्री, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के लिए मास्टर डिग्री और जूनियर अकाउंटेंट के लिए 12वीं और कंप्यूटर पर 35 शब्द प्रति मिनट इंग्लिश और 30 शब्द प्रति मिनट हिंदी की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए.
CBSE Recruitment 2024: मासिक वेतन
सीबीएसई भर्ती 2024 के लिए चुने गए आवेदक को पे लेवल 2,4,6, 10 में मासिक वेतन दिया जाएगा.
CBSE Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
सीबीएसई भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार का चयन परीक्षा और इंटरव्यू पर आधारित है. लिखित परीक्षा का मीडियम इंग्लिश और हिंदी दोनों होगा. बोर्ड चयन प्रक्रिया की डिटेल उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के बाद जारी करेगा.
CBSE Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
सीबीएसई भर्ती 2024 के ग्रुप ए पदों के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के तौर पर 1500 रुपये और ग्रुप बी, सी के लिए 800 रुपये देने होंगे. प्रत्येक पद के लिए उम्मीदवारों को अलग-अलग शुल्क देना होगा. एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, एक्स सर्विसमैन, वुमेन और सीबीएसई के रेगुलर कर्मचारियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा. शुल्क का भुगतान आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड में करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं