BPSC Head Teacher Recruitment 2024: पिछले साल मई में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जो बंपर भर्ती का सिलसिला शुरू किया था, वह बिहार में अभी भी जारी है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने हाल में भर्ती का एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है. यह नोटिफिकेशन बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रधान शिक्षक पद पर भर्ती के लिए है. इस भर्ती अभियान के जरिए प्रधान शिक्षक के कुल 40, 247 पद भरे जाएंगे, जिसके लिए बीपीएससी ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. बीपीएससी हेड टीचर भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू करेगा. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 2 अप्रैल 2024 तक भरे जाएंगे.
UPSC EPFO पर्सनल असिस्टेंट के 335 पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 7 मार्च से, डिग्री जरूरी
BPSC Recruitment 2024: महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरूः 11 मार्च 2024 से
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीखः 2 अप्रैल 2024 तक
BPSC Recruitment 2024: जरूरी योग्यता
बिहार में प्रधान शिक्षक पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए. वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए बिहार का नागरिक होने के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पीजी होना चाहिए. इसके साथ ही सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में कम से कम 8 सालों तक पढ़ाने का अनुभव होना चाहिए.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
UPSC ने निकाली 120 पद पर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन, आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये
BPSC Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
बीपीएससी हेड टीचर भर्ती 2024 के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये, एससी, एसटी वर्ग के लिए 200 रुपये, सभी आरक्षित/ अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए 200 रुपये, दिव्यांग वर्ग के लिए 200 रुपये और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये होने चाहिए.
BPSC Recruitment 2024: नहीं होगा इंटरव्यू
आयोग प्रधान शिक्षकों की भर्ती इंटरव्यू के आधार पर नहीं करेगा. केवल लिखित परीक्षा के जरिए योग्य उम्मीदवार चुने जाएंगे. लिखित परीक्षा के दो भाग होंगे. पहले भाग में सामान्य अध्ययन और दूसरे भाग में डीएलएड विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे. पहले और दूसरे भाग में 75-75 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को ढाई घंटे का समय मिलेगा.
Govt Job: अब 46 साल की उम्र में पा सकेंगे सरकारी नौकरी, सरकार ने किया बड़ा ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं