BPSC TRE 3.0: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 3.0) में शामिल हुए 68 अभ्यर्थियों पर आयोग द्वारा आयोजित किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर मंगलवार को रोक लगा दी. बीएसपीसी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, 'टीआरई-3 परीक्षा में शामिल हुए इन अभ्यर्थियों को बीपीएससी द्वारा आयोजित किसी भी परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया गया है.'
SSC MTS Result 2024: कब जारी होगा एसएससी एमटीएस परीक्षा का परिणाम, जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट
सिंह ने कहा कि फोरेंसिक सहित अन्य जांच के दौरान विशिष्ट विसंगतियां पाई गईं. उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि इन 68 अभ्यर्थियों ने उक्त परीक्षा पास कर ली थी लेकिन उनकी जगह दूसरे लोग परीक्षा में शामिल हुए थे. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीएसपीसी ने टीआरई 3.0 के तहत विभिन्न शिक्षण पदों के लिए कुल 89,581 रिक्तियों की घोषणा की थी और इसके लिए 19 जुलाई 2024 से शुरू होकर 22 जुलाई 2024 तक परीक्षा आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के लिए राज्य के 27 जिलों में कुल 400 परीक्षा केंद्र थे और लगभग छह लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे.
वहीं उच्चतम न्यायालय ने 13 दिसंबर, 2024 को आयोजित बीपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई से संबंधित याचिका पर विचार करने से मंगलवार को इनकार कर दिया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं