BPSC TRE 3.0 Result 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा तीसरे चरण की बिहार शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा. बीपीएससी टीआरई 3.0 के वर्ग 1 से 5 और वर्ग 6 से 8 का रिजल्ट एक हफ्ते के भीतर घोषित किए जाने की उम्मीद है. बीपीएससी के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नए रोस्टर के हिसाब से बीपीएससी टीआरई 3.0 रिजल्ट एक हफ्ते के अंदर जारी किया जाएगा. आयोग पहले प्राइमरी और मध्य विद्यालय शिक्षक वर्ग का रिजल्ट जारी करेगा. इसके बाद कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग का रिजल्ट जारी किया जाएगा.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आयोग ने दो दिन पहले ही प्राइमरी और मध्य विद्यालय शिक्षक भर्ती का रीवाइज्ड कैटेगरी वाइज वैकेंसी लिस्ट जारी किया है. टीजीटी और पीजीटी (कक्षा 9 से 12वीं वर्ग) की वैकेंसी लिस्ट बाद में जारी की जाएगी, जिसे आयोग की साइज पर जाकर चेक किया जा सकेगा.
SSC CHSL Tier II एडमिट कार्ड जारी, 3000 हजार से अधिक वैकेंसी के लिए परीक्षा 18 नवंबर को
बीपीएससी टीआरई 3.0 रीवाइज्ड कैटेगरी वाइज वैकेंसी लिस्ट में शिक्षकों के कुल 84581 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. पहले 87774 पदों को भरा जाना था, यानी पहले से अभी 3193 पद कम हो गए हैं. बीपीएससी टीआरई 3.0 शिक्षक विभाग के तहत प्राथमिक विद्यालय के मूल कोटि वर्ग 1-5 तक के विद्यालय अध्यापकों के कुल 25505 पद, मध्य विद्यालय (वर्ग 6-8 तक) के विद्यालय अध्यापकों के लिए कुल 18973 पद, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत कक्षा 1-5वीं तक के विद्यालय अध्यापकों के लिए कुल 210 पद, कक्षा 6 से 10वीं तक के विद्यालय अध्यापक के लिए कुल 126 पद शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं