BPSC 32nd Judicial Service 2023 Result Declared: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. सिविल जज के लिए कुल 153 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. इस परीक्षा में महिलाओं ने इतिहास रचा दिया है, टॉप वन से छठे पायदान पर महिलाएं काबिज हैं. बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा में हर्षिता सिंह ने टॉप किया है. दूसरे स्थान पर सुक्रिती अग्रवाल और तीसरे स्थान पर सुप्रिया गुप्ता रही हैं. जिन उम्मीदवारों ने बीपीएससी 32वीं ज्यूडिशियल सर्विस इंटरव्यू में भाग लिया है, वे अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग नहीं करना होगा. इंटरव्यू में शामिल 108581 के मुख्य लिखित परीक्षा का परीक्षाफल रद्द किया गया है. BPSC 32nd Judicial Service Result: डायरेक्ट लिंक
टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट (BPSC 32nd Judicial Service Topper List)
हर्षिता सिंह
सुक्रीति अग्रवाल
सुप्रिया गुप्ता
शाम्भवी संस्कृतायन
शिल्पा रानी
शिवानी श्रीवास्तव
सुरेंद्र कुमार
बबली रानी
अंकिता चौधरी
राशि
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बीपीएससी 32वीं ज्यूडिशियल सर्विस कट-ऑफ (BPSC 32nd Judicial Service Cut-off)
बीपीएससी 32वीं ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा में अनरिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार का कटऑफ 538, ईडब्ल्यूएस का 511, एससी कैटेगरी के उम्मीदवार का 455, एसटी का 479, बीबीसी का 481, बीसी का 502 और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों का कटऑफ 463 रहा है.
बीपीएससी 32वीं ज्यूडिशियल सर्विस मेरिट लिस्ट (BPSC 32nd Judicial Service Merit List)
बीपीएससी 32वीं ज्यूडिशियल सर्विस फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर तैयार की गई है. कंबाइंड मेरिट लिस्ट में दो या अधिक उम्मीदवारों के कुल प्राप्तांक समान होने की स्थिति में मुख्य लिखित परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार, मुख्य लिखित का प्राप्तांक समान होने पर वैकल्पिक विषयों के अंकों के योग के अनुसार अधिक अंक प्राप्त करने लाले उम्मीदवार, वैकल्पिक विषय के अंकों के योग समान होने की स्थिति में जन्म तिथि के अनुसार अधिक उम्र वाले उम्मीदवार और जन्म तिथि समान होने पर जिस उम्मीदवार का नाम देवनागरी लिपि में वर्णमाला के अनुसार पहले आता हो, उन्हें मेधा क्रम में ऊपर रखा गया है.
बीपीएससी 32वीं ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम (BPSC 32nd Judicial Service Exam)
बीपीएससी 32वीं ज्यूडिशियल सर्विस एग्जामिनेशन के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 14 जून 2023 को किया गया था. इसके बाद मुख्य परीक्षा 25 नवंबर 2023 से 29 नवंबर 2023 तक हुई थी, जिसका रिजल्ट 30 अगस्त 2024 को जारी किया गया था. मुख्य परीक्षा में 463 उम्मीदवार सफल रहे थे, जिनके लिए 20 सितंबर से 22 सितंबर 2024 तक डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया का आयोजन किया गया था. इसके बाद आयोग द्वारा बीपीएससी 32वीं ज्यूडिशियल सर्विस के लिए इंटरव्यू का आयोजन 12 नवंबर से 23 नवंबर 2024 तक किया गया था. इसमें बाद 28 नवंबर को फाइनल रिजल्ट की घोषणा की गई हैं, जिसमें कुल 153 उम्मीदवार सफल हुए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं