विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2024

MPPSC Exam Date 2025: मध्य प्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तिथि जारी, अगले साल इस तारीख को होगी परीक्षा 

MPPSC 2025 Exams: मध्य प्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है. उम्मीदवार एमपी राज्य सेवा परीक्षा की तिथियां आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के माध्यम से देख सकते हैं.

MPPSC Exam Date 2025: मध्य प्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तिथि जारी, अगले साल इस तारीख को होगी परीक्षा 
MPPSC Exam Date 2025: मध्य प्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तिथि जारी
नई दिल्ली:

MPPSC Exam Date 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं. एमपी एसएसई प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी 2025 को होगी. प्रारंभिक परीक्षा मध्य प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर दो सत्रों में आयोजित की जाएगी. आयोग आवेदन तिथियों सहित सूचना विवरणिका जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी करेगा.

UPSC CSE 2023: यूपीएससी सीएसई मेन्स 2023 की रिजर्व लिस्ट जारी, 120 उम्मीदवारों रेकमेन्डड

आयोग ने आधिकारिक अधिसूचना में कहा, "उम्मीदवार यह सुनिश्चित कर लें कि वे विज्ञापन की सभी शर्तों (आयु, शैक्षणिक योग्यता, जाति आदि) के अनुसार परीक्षा के लिए पात्र हैं. यदि परीक्षा के संबंध में उम्मीदवार द्वारा दी गई जानकारी/प्रमाणपत्र या कोई अन्य तथ्य गलत पाया जाता है, तो ऐसे उम्मीदवारों को आयोग की परीक्षाओं से वंचित कर दिया जाएगा." आयोग ने अधिसूचित किया है कि परीक्षा का पाठ्यक्रम और एग्जाम स्कीम राज्य सेवा परीक्षा-2024 के समान ही होगी.

UPSC NDA NA 1 फाइनल रिजल्ट 2024 घोषित, अरमान प्रीत सिंह ने किया टॉप, टॉपर लिस्ट देखें 

एमपीपीएससी परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश सरकार में विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए किया जाता है. एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देनी होगी और उसके बाद उन्हें पर्सनल इंटरव्यू में भाग लेना होगा. जब उम्मीदवार एमपीपीएससी इंटरव्यू राउंड को पार कर लेता है तो आयोग द्वारा फाइनल मेरिट लिस्ट की घोषणा की जाती है. 

RBI Recruitment 2024: मेडिकल कंसल्टेंट पद पर वैकेंसी, इंटरव्यू से सेलेक्शन, आवेदन प्रक्रिया शुरू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MPPSC, MPPSC 2025, MPPSC 2025 Prelims, Madhya Pradesh MPPSC 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com