AIIMS NORCET 8 result 2025 declared: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET) 8 प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स जो परीक्षा में शामिल हुए थे वे ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं. इस कुल 38,173 उम्मीदवार पास है. इनमें से 11,472 उम्मीदवारों को NORET 8 चरण 2 परीक्षा में बैठने के लिए अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है. आधिकारिक सूचना के अनुसार, कुल 72,462 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 68074 उपस्थित हुए थे.
फेज 2 में शामिल होंगे पास होने वाले उम्मीदवार
NORCET 8 प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 2025 को PDF प्रारूप में जारी किया गया है. परिणाम PDF में रोल नंबर, कैटगरी, बेंचमार्क विकलांगता स्थिति (PWBD), और प्रतिशत जैसे विवरण शामिल हैं. प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपना AIIMS NORCET 8 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर देख सकते हैं. उम्मीदवारों को NORCET 8 परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फेज 2 के लिए करना होगा रजिस्ट्रेशन
प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में योग्य घोषित उम्मीदवार 2 मई, 2025 को आयोजित होने वाली NORCET चरण-2 परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे. आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "NORCET-8 चरण-I में प्रदर्शन और विज्ञापन नोटिस में प्रकाशित परीक्षा के पैटर्न और योजना पर लागू क्लॉज के आधार पर, उम्मीदवारों को 2 मई, 2025 को आयोजित होने वाले NORCET-8, चरण II में उपस्थित होने के लिए अनंतिम रूप से योग्य घोषित किया जाता है.
NORCET 8 चरण 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 20 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2025 के बीच शाम 5 बजे तक MyPage पोर्टल के माध्यम से अपना परीक्षा शहर चुनना होगा. NORCET 8 चरण 2 एडमिट कार्ड 29 अप्रैल को जारी किया जाएगा, और परीक्षा शहर और स्थिति परीक्षा से एक सप्ताह पहले अधिसूचित की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं