विज्ञापन

होली पर चार दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, यूपी में 2027 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट हुई जारी

UP School Holiday 2027: उत्तर प्रदेश में स्कूलों की छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई है, इसमें बताया गया है कि 2027 में किस तारीख को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे.

होली पर चार दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, यूपी में 2027 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट हुई जारी
उत्तर प्रदेश में स्कूलों की छुट्टियां

उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों को त्योहारों पर छुट्टी का बेसब्री से इंतजार होता है. होली या दिवाली पर स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे, सबसे ज्यादा दिलचस्पी इसी चीज में होती है. ऐसे में यूपी सरकार की तरफ से स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों के लिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी की गई है. ये लिस्ट अगले साल यानी 2027 में होने वाली छुट्टियों की है. इसमें हर बड़े और छोटे त्योहारों पर कब और किस तारीख को स्कूल बंद रहेंगे, ये पूरी जानकारी दी गई है. 

होली पर कितने दिन की छुट्टी?

साल की शुरुआत में होली एक बड़ा त्योहार है, जिसकी छुट्टियों का इंतजार सभी को रहता है. कैलेंडर के मुताबिक इस बार यूपी में सोमवार 22 मार्च को होलिका दहन की छुट्टी होगी, इसके ठीक बाद 23 मार्च यानी मंगलवार को होली मनाई जाएगी. यानी शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल चार दिन तक यूपी में स्कूल बंद रहेंगे. होली पर इस बार लंबी छुट्टी हो रही है. इस बार छुट्टी के इस कैलेंडर में तीन नए सार्वजनिक अवकाश जुड़े हैं. जिनमें संत रविदास जयंती, मकर संक्रांति और महर्षि वाल्मीकि जयंती की छुट्टियां शामिल हैं. 

दिवाली पर कितने दिन की छुट्टी?

हॉलिडे कैलेंडर में यूपी में दिवाली की छुट्टी एक ही दिन की बताई गई है, लेकिन शुक्रवार 29 अक्टूबर की दिवाली आ रही है. यानी इसके बाद सीधे सोमवार को स्कूल खुलेंगे. दिवाली पर भी तीन दिन तक स्कूल बंद रह सकते हैं.

देख लीजिए बाकी छुट्टियों की लिस्ट

  • मकर संक्रान्ति: 14 जनवरी, 2027
  • गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी, 2027
  • संत रविदास जयंती: 20 फरवरी, 2027
  • महाशिवरात्रि: 06 मार्च, 2027
  • ईद-उल-फितर: 10 मार्च, 2027
  • होलिका दहन: 22 मार्च, 2027
  • होली: 23 मार्च, 2027
  • गुड फ्राईडे: 26 मार्च, 2027
  • डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का जन्म दिवस: 14 अप्रैल, 2027
  • राम नवमी: 15 अप्रैल, 2027
  • महावीर जयन्ती: 19 अप्रैल, 2027
  • ईदुज्जुहा (बकरीद): 17 मई, 2027
  • बुद्ध पूर्णिमा: 20 मई, 2027
  • मोहर्रम: 16 जून, 2027
  • स्वतंत्रता दिवस/ईद-ए-मिलाद/बारावफात: 15 अगस्त, 2027
  • रक्षा बन्धन: 17 अगस्त, 2027
  • जन्माष्टमी: 24 अगस्त, 2027
  • महात्मा गांधी जयन्ती: 02 अक्टूबर, 2027
  • महानवमी: 08 अक्टूबर, 2027
  • विजयदशमी: 09 अक्टूबर, 2027
  • दीपावली: 29 अक्टूबर, 2027
  • गोवर्द्धन पूजा: 30 अक्टूबर, 2027
  • भैयादूज / चित्रगुप्त जयन्ती: 31 अक्टूबर, 2027
  • गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा: 14 नवम्बर, 2027
  • हजरत अली का जन्म दिवस: 12 दिसम्बर, 2027
  • क्रिसमस-डे: 25 दिसम्बर, 2027

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP School Holiday List, UP School Holiday 2027, UP School Holiday Dates 2027
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com