JEE Mains 2025 Result Topper: जेईई मेन्स अप्रैल 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं. NTA ने टॉपर का नाम जारी कर दिया है. जेईई मेन्स अप्रैल परीक्षा में ओमप्रकाश बेहरा ने रैंक 1 हासिल किया है. ओमप्रकाश ने जेईई मेन जनवरी सेशन में परफेक्ट स्कोर 300 में से 300 अंक हासिल किए थे. ओमप्रकाश बेहरा ओडिशा के भुवनेश्वर के रहने वाले हैं वह बचपन से ही पढ़ने में तेज थे. 10वीं में ओमप्रकाश ने 92 प्रतिशत हासिल किया था.
ओमप्रकाश ने सक्सेस मंत्र
ओमप्रकाश ने बताया कि पहले जेईई मेन और एडवांस्ड की तैयारी के दौरान फैकल्टीज की गाइडलाइंस को फॉलो किया. हर टेस्ट के बाद सेल्फ एनालिसिस करता हूं और गलतियों को टारगेट कर उन्हें दूर करने की कोशिश करता हूं. ओमप्रकाश बताते हैं कि मेरा सक्सेस मंत्र है कि जो हो चुका है उस पर ध्यान देने की जगह जो हो रहा है, उस पर ध्यान दूं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फोन नहीं रखते हैं ओमप्रकाश
मेरे पास फोन नहीं है, क्योंकि मेरा मानना है कि इससे ध्यान भटकता है. रोजाना लगभग 8 से 9 घंटे सेल्फ स्टडी करता हूं. अभी एडवांस्ड की तैयारी चल रही है. आईआईटी मुंबई की सीएस ब्रांच से बीटेक करना चाहता हूं. नोवल्स पढ़ना पसंद है. कोटा में मां भी साथ रहती हैं. मां स्मिता रानी बेहरा ओडिशा में एजुकेशन सब्जेक्ट की कॉलेज लेक्चरर हैं लेकिन, बेटे को पढ़ाई के दौरान केयरिंग देने के लिए पिछले तीन साल से अवकाश पर हैं.
ये भी पढ़ें-JEE Mains Answer Key: जेईई मेन्स अप्रैल परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं