विज्ञापन

असम राइफल्स में 10वीं-12वीं और ITI पास के लिए निकली भर्ती, 14 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Assam Rifles Technical & Tradesman Recruitment 2026: असम राइफल्स ने टेक्निकल और ट्रेड्समैन श्रेणी के तहत वारंट ऑफिसर, हवलदार और राइफलमैन के कुल 354 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं.

असम राइफल्स में 10वीं-12वीं और ITI पास के लिए निकली भर्ती, 14 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार लास्ट डेट यानी 14 दिसंबर 2026 का इंतजार किए बिना असम राइफल्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म भर लें.

असम राइफल्स (Assam Rifles) ने टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा 2026 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रोसेस शुरू कर दी है. इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 नवंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और इच्छुक उम्मीदवार 14 दिसंबर 2026 तक अपना फॉर्म और आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं. किस पद पर कितनी वैकेंसी है और कौन कर सकता है आवेदन, कैसे करना है अप्लाई, ये सारी बातें आगे आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं. 

किन पदों पर होगी कितनी भर्ती? 

इस भर्ती के तहत कुल 354 पद निकले हैं. जिसमें सबसे ज्यादा 124 पद वारंट ऑफिसर (साइफर) के लिए हैं. बाकी राइफलमैन (Rifleman) के इलेक्ट्रिकल फिटर सिग्नल (32), मेसन (29), आर्मरर (29), व्हीकल मैकेनिक (23), इलेक्ट्रीशियन मोटर व्हीकल (22), लाइनमैन फील्ड (21), मेटलस्मिथ (19), स्टोर कीपर टेक्निकल-EME (16), रिकवरी व्हीकल मैकेनिक (13), इंजीनियर इक्विपमेंट मैकेनिक (10), अपहोल्स्टर (03) और वेल्डर (02) पद शामिल हैं.

हवलदार व अन्य वारंट ऑफिसर पद: हवलदार इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक (06), वारंट ऑफिसर ड्राफ्ट्समैन (02), वारंट ऑफिसर फिजियोथेरेपिस्ट (02) और वारंट ऑफिसर ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन (01) के हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

अलग-अलग पदों के लिए योग्यताएं भी अलग निर्धारित की गई हैं:

10वीं पास के लिए

राइफलमैन स्टोर कीपर टेक्निकल (EME) के लिए केवल 10वीं पास होना पर्याप्त है. वहीं, मेसन पद के लिए 10वीं पास के साथ ट्रेड टेस्ट और 1 साल का एक्सपीरिएंस जरूरी है. रिकवरी व्हीकल मैकेनिक के लिए 10वीं के साथ हैवी मोटर व्हीकल (HMV) ड्राइविंग लाइसेंस (या संबंधित ITI) होना चाहिए.

10वीं और ITI / डिप्लोमा

 लाइनमैन फील्ड, इंजीनियर इक्विपमेंट मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन मोटर व्हीकल, मेटलस्मिथ, वेल्डर, इलेक्ट्रिकल फिटर सिग्नल, आर्मरर, अपहोल्स्टर और व्हीकल मैकेनिक पदों के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में 2 साल का ITI सर्टिफिकेट या 2/3 साल का डिप्लोमा मांगा गया है. वहीं, ड्राफ्ट्समैन के लिए 10वीं के साथ आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप में 3 साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा जरूरी है.

12वीं पास  और तकनीकी योग्यता

वारंट ऑफिसर (साइफर) के लिए 12वीं (फिजिक्स, मैथ्स और इंग्लिश) के साथ संबंधित क्षेत्र में 2 वर्षीय ITI कोर्स (NSQF लेवल 4 या ऊपर) होना चाहिए. हवलदार (इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक) के लिए 12वीं के साथ संबंधित ITI या डिप्लोमा जरूरी है. ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन के लिए 12वीं और 2 साल का ओटी डिप्लोमा चाहिए, जबकि फिजियोथेरेपिस्ट पद के लिए 12वीं, फिजियोथेरेपी में 2 साल का डिप्लोमा और न्यूनतम 50 बेड वाले अस्पताल में 1 साल का अनुभव जरूरी है.

आयु सीमा, फीस और सिलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल तय की गई है. पदवार आयु सीमा और छूट की जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें.

सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लिकेशन फीस 100 है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.

कैसे होगा सिलेक्शन

योग्य अभ्यर्थियों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट (Trade Test), फिजिकल टेस्ट (PST/PET), मेडिकल जांच और अंत में मेरिट लिस्ट के बेसिस पर किया जाएगा.

इस बात का रखें ध्यान

 उम्मीदवार लास्ट डेट यानी 14 दिसंबर 2026 का इंतजार किए बिना असम राइफल्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म भर लें. आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपने पद की योग्यता अच्छे से जांच लें.

यह भी पढ़ें- ULLAS Scheme: तमिलनाडु में 4.45 लाख वयस्कों ने दी साक्षरता परीक्षा, कभी नहीं गए स्कूल, अब 'उल्लास' से रोशन होगी जिंदगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com