AIIMS CRE Result 2025 Declared: एम्स यानी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 2025 (CRE 2025) का परिणाम घोषित कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने एम्स सीआरई ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों की भर्ती के लिए परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. एम्स सीआरई रिजल्ट 2025 की जांच के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल के तौर पर रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करना होगा.
RRB ALP CBT 2 मॉक टेस्ट 2025 लिंक एक्टिव, स्टेज 2 परीक्षा के लिए 25,271 क्वालिफायड, 18,799 रिक्तियां
एम्स सीआरई रिजल्ट 2025 परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक किया गया था. परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई थी. परीक्षा 90 मिनट तक चली थी, जिसके दौरान उम्मीदवारों को 400 अंकों के लिए 100 बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने थे. प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प थे और चार अंक निर्धारित थे. प्रश्नपत्रों में 25 MCQ सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर की योग्यता और ज्ञान से संबंधित थे, जबकि 75 MCQ संबंधित समूह के डोमेन से संबंधित थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 4579 भर्तियां होनी है. यह भर्ती अभियान स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत केंद्रीय सरकारी अस्पतालों में ग्रुप बी और सी के रिक्त पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है. ये भर्तियां असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट, जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, ऑफिसर असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड ए सहित अन्य पदों पर की जाएंगी.
Sarkari Naukri 2025: इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिसर्च एसोसिएट के लिए निकली वैकेंसी, अभी करें अप्लाई
एम्स सीआरई रिजल्ट 2025 (How to check AIIMS CRE Result 2025?)
एम्स परीक्षा पोर्टल aiimsexams.ac.in पर जाएं.
होम पेज पर प्रदर्शित CRE परिणाम लिंक खोलें.
अपने ग्रुप कोड के लिए परिणाम लिंक खोलें.
रोल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम देखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं