RRB ALP CBT 2 Exam 2024 Mock Test: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) ने एएलपी यानी असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 2 (CBT 2) मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, वे आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 मॉक टेस्ट 2024 दे सकते हैं. आरआरबी एएलपी स्टेज 2 परीक्षा 2024 के लिए कुल 25,271 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से चुना गया है. आरआरबी एएलपी भर्ती अभियान 2024 का लक्ष्य कुल 18,799 रिक्तियों को भरना है.
RRB ALP CBT 2 Exam 2024 Mock Test

SSC जीडी रिजल्ट का लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार, पढ़िए क्या है लेटेस्ट अपडेट
आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 का आयोजन 19 और 20 मार्च 2025 को किया जाना है. यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन होगी. उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन अपना आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड और वैध आईडी प्रूफ लाना होगा. जो उम्मीदवार अपना आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 हॉल टिकट लाने में विफल रहते हैं, उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा में दो भाग होंगे- भाग ए और भाग बी. यह परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट चलेगी. परीक्षा में कुल 175 सवाल पूछे जाएंगे. निगेटिव मार्किंग भी है, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/ 3 अंक काट लिए जाएंगे. वहीं भाग ए में 100 प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 90 मिनट मिलेगा. जबकि भाग बी में 75 प्रश्न होंगे, जिन्हें 60 मिनट में लॉल्व करना होगा.
आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 में पास होने के लिए यूआर और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत वहीं ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक लाने होंगे. जबकि एससी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत और एससी को 25 प्रतिशत अंकों की जरूरत होगी.
Sarkari Naukri 2025: इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिसर्च एसोसिएट के लिए निकली वैकेंसी, अभी करें अप्लाई
आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 मॉक टेस्ट ( How To Attempt RRB ALP CBT 2 Mock Test)
आरआरबी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा 2024 मॉक टेस्ट लिंक पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा और उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा.
सबमिट बटन पर क्लिक करें.
आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा 2024 मॉक टेस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं