Allahabad High Court Vacancy 2025: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रिसर्च एसोसिएट पोस्ट पर वैकेंसी निकली है. वैकेंसी को भरने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 अप्रैल 2025 है. इस वैकेंसी के जरिए कुल 36 पदों को भरा जाएगा. आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल 2025 है. स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू टेस्ट के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट 27 मई को जारी किया जाएगा.
इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों की भी घोषणा कर दी गई है. एडमिट कार्ड मई का अंतिम सप्ताह तक जारी किया जाएगा. स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू टेस्ट की तारीख जुलाई का दूसरा शनिवार या दूसरा रविवार 2025 है. रिजल्ट की तारीख जुलाई के लास्ट में होगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कौन कर सकता है इस भर्ती के लिए अप्लाई
किसी भी मान्यता प्राप्त किसी भी लॉ कॉलेज या विश्वविद्यालय से वर्तमान कैलेंडर वर्ष, यानी 2025 में पांच साल या तीन साल की लॉ की डिग्री होनी चाहिए.जो उम्मीदवार 2025 में एलएलबी ( लास्ट ईयर) एग्जाम में शामिल हुए थे और रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा डाटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग और कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए. शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन देखें.
आयु सीमा
भर्ती के नोटिस के कैलेंडर वर्ष की पहली जुलाई को आवेदक की आयु 21 वर्ष पूरी हो जानी चाहिए तथा 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये के शुल्क देना होगा.
सैलरी इतनी मिलेगी
रिसर्च एसोसिएट पदों पर उम्मीदवारों को हर महीने 25,000 रुपये दिए जाएंगे.
ये भी पढ़ें-कंप्यूटर साइंस में बनाना चाहते हैं करियर, QS रैंकिंग में इंडिया के इन टॉप इंस्टीट्यूट में ले सकते हैं एडमिशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं