India Independence Day: पीएम ने कहा कि भारत का बेटा या बेटी अंतरिक्ष में जाएगी.
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर से कहा कि साल 2022 तक ‘‘गगनयान’’ के माध्यम से भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में जायेंगे. देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘ आज मेरा सौभाग्य है कि इस पावन अवसर पर मुझे देश को एक और खुशखबरी देने का अवसर मिला है. साल 2022, यानि आजादी के 75वें वर्ष में और संभव हुआ तो उससे पहले ही, भारत ‘गगनयान’ के जरिये अंतरिक्ष में तिरंगा लेकर जा रहा है.’’ उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर, वर्ष 2022 तक भारत का बेटा या बेटी अंतरिक्ष में जाएगी. पीएम मोदी ने कहा कि साल 2022 या उससे पहले ही, भारतीय वैज्ञानिकों ने मानवसहित गगनयान लेकर अंतरिक्ष में तिरंगे के साथ जाने का संकल्प लिया है. यदि संभव हुआ तो भारत इस उपलब्धि को हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश होगा.
पीएम मोदी ने कहा, हम मक्खन पर लकीर नहीं, पत्थर पर लकीर खींचने वाले हैं, पढ़ें भाषण की 10 खास बातें
पीएम ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि देश के वैज्ञानिकों ने भारत को आगे रखने में कोई कमी नहीं की. एक साथ सौ से अधिक सैटेलाइट एक साथ छोड़कर हमारे वैज्ञानिकों ने दुनिया को चकित कर दिया. मंगल यान को पहले प्रयास में सफल बनाया है. यह हमारे वैज्ञानिकों की सिद्धि थी. अगले दिनों में नाविक लॉन्च करने जा रहे हैं. इसके द्वारा मछुआरों की जिंदगी बेहतर बनेगी. उल्लेखीय है कि चंद्रयान 1 भारत का पहला चंद्र अभियान था. अक्तूबर 2008 में अपने मिशन पर गये चंद्रयान 1 ने अगस्त 2009 तक काम किया. मंगलयान भारत का मंगल अभियान था जो 2014 में शुरू हुआ था. (इनपुट- भाषा)
Independence Day: जब 15 अगस्त की पहली सुबह अमृतसर स्टेशन पर पहुंची थी एक 'लाशगाड़ी', जानें क्या था मामला

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Independence Day, India Independence Day, India Independence Day 2018, Independence Day 2018, 72nd Independence Day, Azaadi Ke 71 Saal