प्रतीकात्मक तस्वीर
श्रीनगर:
कश्मीर के शोपिया जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने रविवार रात एक केबल ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारियों ने शोपिया के मलिक मोहल्ले में हिलाल अहमद मलिक को उनके घर के पास गोली मार दी. उन्होंने कहा कि मलिक को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत नाजुक बताई जाती है. दक्षिण कश्मीर में पिछले 24 घंटों में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा गोलीबारी की यह तीसरी घटना है.
इससे पहले, शोपिया के धोबीपोरा के एक बगीचे से एक किशोर का शव मिला जिस पर गोली लगने के निशान थे. पुलिस ने कहा कि गौहर अहमद डार का शव दोपहर करीब 12 बजे बगीचे से मिला. उन्होंने कहा कि उसके सिर पर गोली मारी गई थी. आतंकवादियों ने अनंतनाग जिले में कल शाम पीडीपी के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं