विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2018

विषम परिस्थिति में गोली चलाई गई : शोपियां में दो लोगों की मौत मामले में सेना के सूत्र

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना की गोलीबारी में दो लोगों की मौत के मामले में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आई है.

विषम परिस्थिति में गोली चलाई गई : शोपियां में दो लोगों की मौत मामले में सेना के सूत्र
सुरक्षाबलों की गाड़ी पर पथराव के निशान (फाइल फोटो)
  • 27 जनवरी को सेना की फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई थी.
  • शोपियां में पत्थरबाजों ने सेना की गाड़ी पर पत्थरबाजी की थी.
  • जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना पर एफआईआर दर्ज की है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना की गोलीबारी में दो लोगों की मौत के मामले में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आई है. सूत्रों की मानें तो इस मामले में सेना कोई कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी नहीं कराने जा रही है. वैसे सेना मामले की शुरुआती जांच करवा रही है. सूत्रों की मानें तो सेना का मानना है कि भीड़ का शिकार बनने से बचने के लिए आत्मरक्षा और राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा में सेना के दस्ते का फायरिंग करना सही फैसला था.

गौरतलब है कि इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना के खिलाफ मर्डर की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. हालांकि पुलिस को सैन्यकर्मियों के खिलाफ अभियोग चलाने के लिए केंद्र सरकार की इजाजत की दरकार होगी. इसकी वजह ये है कि कश्मीर में आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पावर एक्ट (अफ्सपा) लगा हुआ है, जिससे सुरक्षाबलों को वहां विशेष अधिकार मिले हुए हैं. 

यह भी पढे़ं - जम्मू-कश्मीर: शोपियां में प्रदर्शनकारियों के पथराव के बाद सुरक्षा बलों की गोलीबारी में दो की मौत

दरअसल, 27 जनवरी  को तीन क्विक रिएक्शन टीमों समेत सेना की बीस गाड़ियों का काफिला शोपियां में बालापुरा से घनपुरा की ओर जा रहा था. तभी चार गाड़ियां काफिले से कुछ अलग हो गई. तभी कट्टरपंथियों की भीड़ ने उग्र होकर पत्थरबाजी शुरू कर दी. शुरू में सेना का एक जेसीओ सर पर पत्थर लगने से घायल होकर गिर गया. इसके बाद सेना के जवानों ने पत्थरबाजों को चेतावनी दी. बार-बार चेतावनी के बावजूद भीड़ पर कोई फर्क़ नहीं पड़ा. इसके बाद सेना ने हवाई फायरिंग करके आगाह किया. बाद में सेना ने आत्मरक्षा में गोली चलाई.

आपको ये बता दें कि साल 2001 से अब तक जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना के खिलाफ अभियोग चलाने की कुल 51 बार इजाजत मांगी है, लेकिन सैंतालीस बार केंद्र ने उसको यह इजाजत देने से इनकार कर दिया. बचे हुए तीन मामले अभी विचाराधीन हैं. 

VIDEO: कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, दो जवान शहीद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com