विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2017

जम्मू कश्मीर में जवानों के बीच पीएम मोदी ने मनाई दीवाली, बोले- परिवार के साथ मनाना चाहता था, सो यहां आ गया

उन्होंने कहा कि अगर हम सब एक संकल्प लें और इस पर काम करें तो 125 करोड़ भारतीय साल 2022 तक 125 करोड़ कदम आगे बढ़ जाएंगे.

जम्मू कश्मीर में जवानों के बीच पीएम मोदी ने मनाई दीवाली, बोले- परिवार के साथ मनाना चाहता था, सो यहां आ गया
जम्मू कश्मीर के गुरेज में सेना के जवानों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने मनाई दीवाली
  • दीवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर में
  • उनके साथ सेना प्रमुख बिपिन रावत भी थे
  • जवानों के संग मनाई दीवाली
श्रीनगर: दीवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सेना के जवानों के साथ त्योहार मनाया. गुरेज सेक्टर प्रदेश में नियंत्रण रेखा के समीप स्थित है. सेना ने यह जानकारी दी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे जवान जो अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद सैन्य बल छोड़ जाते हैं, वे बेहतरीन योगा ट्रैनर हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर हम सब एक संकल्प लें और इस पर काम करें तो 125 करोड़ भारतीय साल 2022 तक 125 करोड़ कदम आगे बढ़ जाएंगे. 2022 को देश आजादी की 75वीं  सालगिरह मना रहा होगा.

दृढ़ इच्छाशक्ति, स्पष्ट दृष्टिकोण के मालिक हैं, लगन के साथ अथक परिश्रम करते हैं PM : प्रणब मुखर्जी

पीएम ने कहा कि वह भी चाहते थे कि वह अपने परिवार से दीवाली मनाएं, इसलिए यहां जवानों के बीच आ गए, जिन्हें वह अपना परिवार समझते हैं. बता दें कि  साल 2014 में नरेंद्र मोदी ने सियाचिन में सेना के जवानों के साथ दीवाली मनाई थी जबकि, 2015 में पंजाब में भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर उन्होंने जवानों के साथ दीवाली मनाई थी. 2016 प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी के जवानों के साथ दीवाली मनाई थी.
 
pm

सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत, उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबू और चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जे एस संधु भी प्रधानमंत्री के साथ गुरेज सेक्टर पहुंचे. वहीं देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अंडमान निकोबार में जवानों के साथ मनाएंगी.
 
modi

VIDEO- पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर बढ़ा


आज सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके दीवाली की शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने लिखा, 'दीपावली के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं.' भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट किया, 'प्रकाश व खुशियों के महापर्व "दीपावली" में आपके जीवन में सुख ,शांति एवं समृद्धि आये.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali 2017, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com