बीते साल 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में एक भयावह आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था. इनमें 25 भारतीय और एक नेपाल का नागरिक शामिल था. करीब 4 महीने की मैराथन एक्सरसाइज के बाद सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले में शामिल तीनों गुनाहगारों को ऑपरेशन महादेव के जरिए श्रीनगर के पास दाचीगाम के जंगलों में खोज निकाला था. जंगलों में सैकड़ों किलोमीटर के सर्च ऑपरेशन और तकनीक का इस्तेमाल करके इन आतंकियों को लोकेट किया गया और फिर सुरक्षाबलों ने इन्हें ढेर कर दिया.
जिब्रान, अफगान और सुलेमान नाम के तीनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे और पाकिस्तान के रहने वाले थे. आतंकियों के खात्मे के साथ ही कश्मीर में आने वाले पर्यटकों में फिर सुरक्षा की भावना आई है.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम

Photo Credit: NDTV
क्या कहा टूरिस्टों ने
नोएडा से आए टूरिस्टों ने एनडीटीवी से खास बातचीत में कहा कि पहलगाम गए थे और अब गुलमर्ग आए हैं. यहां माहौल काफी अच्छा है. यहां सब ठीक है. हम घूमने आए हैं और कोई दिक्कत या परेशानी नहीं है. यहां अच्छी सुरक्षा व्यवस्था है. यहां के लोग भी कॉपरेट करते हैं.
केरला से आए टूरिस्ट ने भी बताया कि उन्हें किसी तरह का डर नहीं लग रहा. वे सोनमर्ग घूमकर आ गए और अब गुलमर्ग घूम रहे हैं, लेकिन उन्हें किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा और न ही डर महसूस हुआ.
गुजरात से आए टूरिस्ट ने कहा कि लोगों को यहां आना चाहिए, क्योंकि टूरिस्टों के आने से ही यहां के लोगों का गुजारा होता है. यहां पूरी तरह से सुरक्षा है तो डरने की कोई बात नहीं है. यहां हर प्वॉइंट पर सुरक्षा बल लगे हुए हैं.

कश्मीर में सुरक्षाकर्मी
Photo Credit: PTI
BSF ने भी फिर से गुलमर्ग को बना दिया जन्नत
पहलगाम हमले के एक साल बाद अब पूरा इलाका गुलजार है और यहां सुरक्षा की पूरी व्यवस्था के बीच पर्यटक आ रहे हैं. सुरक्षा बल टेरर ऑपरेशन कर रहे हैं, जो भी संदिग्ध दिखते हैं उनकी पूरी तरह जांच होती है और एक्शन लिया जाता है. बताया जाता है कि गुलमर्ग वह टूरिस्ट प्लेस है, जहां पर्यटक सबसे ज्यादा पहुंचते हैं, क्योंकि उनके लिए यह जन्नत से कम नहीं होता, लेकिन इस जन्नत को जन्नत बीएसएफ के जवानों ने बनाकर रखा है.बता दें गुलमर्ग से पाकिस्तान बॉर्डर महज 40 किलोमीटर है. ऐसे में अब यहां सुरक्षा व्यवस्था नए सिरे से की गई है. BSF के जवान हर पल अपनी पैनी नजर रखते हैं. किसी भी तरह की संदिग्ध सूचना मिलती है तो तुरंत एक्टिव हो जाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं