विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2018

नगरोटा हमला : NIA ने आतंकी मसूद अजहर के भाई और 13 अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया

एनआईए ने मसूद अजहर के भाई मौलाना अब्दुल रोउफ असगर तथा 13 अन्य के खिलाफ मंगलवार को एक आरोपपत्र दाखिल किया.

नगरोटा हमला : NIA ने आतंकी मसूद अजहर के भाई और 13 अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया
फाइल फोटो
नई दिल्ली: एनआईए ने जम्मू कश्मीर के नगरोटा में सेना के एक शिविर पर नवंबर 2016 में हुए हमले से जुड़े मामले में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के उप प्रमुख एवं मौलाना मसूद अजहर के भाई मौलाना अब्दुल रोउफ असगर तथा 13 अन्य के खिलाफ मंगलवार को एक आरोपपत्र दाखिल किया. एनआईए के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि रणवीर दंड संहिता, गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है. 

आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के अजहर मसूद पर चीन ने दी सफाई, पाकिस्तान की तारीफ भी की

प्रवक्ता ने बताया कि जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि इन लोगों ने भारी मात्रा में हथियारों से लैस तीन लोगों के एक समूह को सांबा - कठुआ से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा से जम्मू के होटल जगदंबा तक और फिर नगरोटा तक अपने वाहन में पहुंचाया था. गौरतलब है कि पाकिस्तानी जैश ए मोहम्मद के तीन सदस्यों ने सेना के शिविर पर यह हमला किया था, जिसमें सात सैनिक शहीद हो गए थे जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे. 

भारत के आरोप को चीन ने किया खारिज, कहा- मसूद अजहर मुद्दे के राजनीतिक कारण नहीं

इस हमले के दौरान तीनों आतंकवादी भी मारे गए थे. एनआईए ने कहा है कि असगर नगरोटा हमले का सरगना था.

VIDEO: पुलवामा मुठभेड़ में मारा गया मसूद अजहर का भतीजा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Masood Azhar, Nagrotta Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com