विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2018

निकाय चुनाव के बहिष्कार पर फारूक अबदुल्ला की नेशनल कांफ्रेंस में कलह, प्रवक्ता ने छोड़ा पार्टी का साथ

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के मुखिया फारूक अब्‍दुल्‍ला की पार्टी में निकाय चुनाव के बहिष्कार को लेकर कलह शुरू हो गई है.

निकाय चुनाव के बहिष्कार पर फारूक अबदुल्ला की नेशनल कांफ्रेंस में कलह, प्रवक्ता ने छोड़ा पार्टी का साथ
फारूक अबदुल्ला की पार्टी नेशनल कांफ्रेंस ने निकाय चुनाव के बहिष्कार का फैसला किया है. (फाइल फोटो)
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के मुखिया फारूक अब्‍दुल्‍ला की पार्टी में निकाय चुनाव के बहिष्कार को लेकर कलह शुरू हो गई है. पार्टी के प्रवक्ता जुनैद अजीम मट्टू ने स्थानीय निकाय चुनावी के बहिष्कार के नेशनल कांफ्रेंस के निर्णय से असहमति जताते हुए पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. मट्टू ने कहा कि वह लोगों की सेवा करने के लिए श्रीनगर जिले से स्थानीय चुनाव लड़ना चाहते हैं. मट्टू ने ट्वीट किया, 'आगामी स्थानीय शहरी निकाय (यूएलबी) और पंचायत चुनावों का बहिष्कार करने के पार्टी के निर्णय से अपनी विनम्र असहमति के आधार पर मैंने पार्टी से अपना इस्तीफा जेकेएनसी के महासचिव को भेज दिया है.'
 


उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर की लोकतांत्रिक संस्थाओं को गलत प्रतिनिधियों के लिए छोड़ना राज्य को बहुत नुकसान पहुंचाएगा. यह सामाजिक ताने-बाने और सांस्कृतिक विरासत को नुकसान पहुंचाएगा. उन्होंने कहा, 'इंशा अल्लाह कल श्रीनगर से यूएलबी चुनावों के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करूंगा और मैं अपने लोगों की सेवा और शहर की मदद के लिए प्रतिबद्ध बना रहूंगा.'

यह भी पढ़ें :  अनुच्छेद 35ए: फारुक अब्दुल्ला के बाद महबूबा मुफ्ती ने दी धमकी, कहा- पंचायत और निकाय चुनावों का करेंगे बहिष्कार

उन्होंने कहा कि वह आज मीडिया से मुखातिब नहीं होंगे या किसी सवाल का जवाब नहीं देंगे. मट्टू ने सज्जाद गनी लोन के नेतृत्व में पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी. बाद में लोन ने अलगाववादी राजनीति छोड़ दी और 2009 में मुख्यधारा की राजनीति में आ गए. मट्टू ने 2013 में लोन का साथ छोड़ दिया और नेशनल कांफ्रेंस में शामिल हो गए. इस बीच नेकां ने मट्टू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.
 
पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, 'जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस पार्टी जुनैद अजीम मट्टू के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे को स्वीकार कर खुश हैं.'

VIDEO : जम्‍मू-कश्‍मीर में टल सकते हैं स्‍थानीय निकाय चुनाव

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com