प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:
दक्षिण कश्मीर में आतंकियों ने कुलगाम में पीडीपी के विधायक के काफिले पर शनिवार देर शाम हमला कर दिया. हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई तथा एक अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हमले में विधायक बाल-बाल बच गए. हमला करने वाले आतंकियों की तलाश में इलाके मे तलाशी अभियान छेड़ा गया है.
आतंकियों ने कुलगाम में नूराबाद के पीडीपी विधायक अब्दुल मजीद पादरू के काफिले पर उस समय घातक हमला बोला जब वे इलाक़े के दोरे पर थे. हमला ऐसे हुआ कि काफिले के साथ जा रहे सुरक्षार्मियों को बचाव का मौका भी नहीं मिला. काफिले के साथ चल रहे एक वाहने के चालक कांस्टेबल खुर्शीद आलम की मौके पर ही मौत हो गई. एक और पुलिसकर्मी भी हमले में जख्मी हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है पर उसकी हालत नाजुक बताई जाती है.
वैसे हमले की खबर मिलते ही अतिरिक्त सुरक्षाबल तथा सेना मौके पर पहुंच गई जिसने बाद में पीडीपी के विधायक को सुरक्षित निकाला गया. फिलहाल आतंकियों की तलाश में अभियान छेड़ा गया लेकिन आशंका है कि आतंकी भाग गए हैं.
वहीं श्रीनगर में आतंकवादियों ने शनिवार को सीआरपीएफ के एक दस्ते पर हथगोला फेंककर हमला किया. श्रीनगर के सफाकदल के बरारीपुरा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ दस्ते पर हथगोला फेंका हालांकि यह फटा नहीं. फिलहाल पूरे इलाके को चारो ओर से घेर लिया गया है. हथगोले को मौके से हटा कर सुनसान जगह पर रखा गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं