विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2018

जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी सर्विस राइफल लेकर फरार

जम्मू एवं कश्मीर(Jammu and Kashmir) के बडगाम जिले में आतंकवादी दो सर्विस राइफल लेकर फरार हो गए।

जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी सर्विस राइफल लेकर फरार
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली: जम्मू एवं कश्मीर(Jammu and Kashmir) में आतंकवादियों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि अब सरकारी राइफल ही लूटकर फरार हो जा रहे हैं. घटना जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले की है. जहां आतंकवादी(Terrorist) दो सर्विस राइफल लेकर फरार हो गए। आतंकवादियों ने रविवार देर रात चादूरा क्षेत्र में एक पूर्व पुलिस अधिकारी के सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर उनकी दो कर्बाइन राइफल लेकर फरार हो गए।

आतंकी कर चुके हैं पुलिसवालों की हत्या

 घाटी में पुलिसवाले फिर आतंकियों के निशाने पर हैं. जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में अगवा किये गये तीन पुलिसकर्मियों की आतंकवादियों ने हत्या कर दी है. बीते दिनों आतंकियों ने तीन पुलिसकर्मियों का अपहरण कर लिया था और फिर उनकी हत्या कर दी . हालांकि, अभी तक यह  पता नहीं चल पाया है कि किस आतंकी समूह ने इस नापाक हरकत को अंजाम दियाहै.  ये पुलिसवाले स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स थे. आतंकियों ने कुछ दिन पहले पुलिसकर्मियों को इस्तीफ़ा देने और ड्यूटी पर न जाने को कहा था, वरना अंज़ाम भुगतने की चेतावनी दी थी. पिछले महीने भी कई पुलिसकर्मियों को आतंकियों ने अगवा कर लिया था. हालांकि, बाद में एक आतंकी के पिता की रिहाई के बाद उन्हें छोड़ा गया था..

पुलिसकर्मियों के शव वंगम इलाके में एक बाग से बरामद किये गये. इस जगह से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित एक गांव से उन्हें अगवा किया गया था. पुलिस ने मृतकों की पहचान कांस्टेबल निसार अहमद, दो विशेष पुलिस अधिकारियों - फिरदौस अहमद और कुलवंत सिंह के तौर पर की है. ये पुलिसकर्मी शोपियां जिला के कापरेन और हीपोरा इलाके से थे. 

पुलिस ने बताया कि बाटागुंड गांव के निवासियों ने आतंकवादियों का पीछा किया और उनसे पुलिसकर्मियों को अगवा नहीं करने का अनुरोध किया, लेकिन आतंकवादियों ने हवा में गोली चलायी और ग्रामीणों को धमकी दी. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने इलाके में एक नदी को पार किया और वहीं गोली मार कर पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी. निसार अहमद सशस्त्र पुलिस में कार्यरत थे, फिरदौस अहमद रेलवे में सेवा दे रहे थे जिन्हें कांस्टेबल बनाये जाने की प्रक्रिया चल रही थी जबकि कुलवंत सिंह कुलगाम पुलिस में तैनात थे.    आतंकवादियों ने पुलिस कांस्टेबल के भाई को भी अगवा किया था, हालांकि बाद में उसे उन्होंने छोड़ दिया था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com