विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2018

मैं पीएम और पाकिस्तान से अपील करती हूं कि जम्मू-कश्मीर को जंग का अखाड़ा न बनाओ : महबूबा मुफ्ती

सीएम महबूबा मुफ्ती ने नसीहत देने की अंदाज में कहा है, 'हमारे बॉर्डर पर इस वक्त खुदा न खश्ता एक तरह से खून की होली चल रही है. देश विकास के रास्ते पर है. पीएम भी विकास की बात करते हैं. लेकिन हमारे प्रदेश में उल्टा हो रहा है. मैं पीएम और पाकिस्तान से अपील करती हूं कि जम्मू-कश्मीर को जंग का अखाड़ा न बनाएं, दोस्ती का पुल बनाएं'.

मैं पीएम और पाकिस्तान से अपील करती हूं कि जम्मू-कश्मीर को जंग का अखाड़ा न बनाओ : महबूबा मुफ्ती
फाइल फोटो
  • सीमा पर जारी गोलीबारी पर बोलीं सीएम
  • दोस्ती का पुल बनाने की कही बात
  • पीएम और पाकिस्तान से की अपील
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती  ने अपील की है वो जम्मू-कश्मीर को जंग का अखाड़ा न बनाए उसकी जगह दोस्ती का पुल बनाए. सीएम महबूबा मुफ्ती ने नसीहत देने की अंदाज में कहा है, 'हमारे बॉर्डर पर इस वक्त खुदा न खश्ता एक तरह से खून की होली चल रही है. देश विकास के रास्ते पर है. पीएम भी विकास की बात करते हैं. लेकिन हमारे प्रदेश में उल्टा हो रहा है. मैं पीएम और पाकिस्तान से अपील करती हूं कि जम्मू-कश्मीर को जंग का अखाड़ा न बनाएं, दोस्ती का पुल बनाएं'.

कश्मीरी पंडितों की PM मोदी और CM महबूबा मुफ्ती से अपील, POK स्थित शारदा मंदिर के दर्शन के लिए करें प्रबंध

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती का बयान से ऐसे समय है जब पाकिस्तान की ओर से भयंकर गोलाबारी की जा रही है जिसका भारतीय जवान भी मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. आज भी पुंछ में पाकिस्‍तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्‍लंघन किया है.

पाकिस्‍तान की ओर से की गई इस फायरिंग में पुंछ के मनकोट में सेना का एक जवान जख्‍मी हो गया है. पिछले चार दिनों में पाकिस्‍तान की ओर से बिना किसी वजह की गई फायरिंग में चार दिनों में पांच जवान शहीद हो गए हैं. वहीं छह नागरिकों की भी मौत हुई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com