विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2018

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले कश्मीर में इंटरनेट सेवा रोकी गई, यह है वजह

गणतंत्र दिवस से ठीक पहले अधिकारियों ने गुरुवार को कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी.

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले कश्मीर में इंटरनेट सेवा रोकी गई, यह है वजह
प्रतीकात्मक तस्वीर
श्रीनगर: गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे देश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किये जा रहे हैं. इन सबके बीच गणतंत्र दिवस से ठीक पहले अधिकारियों ने गुरुवार को कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी. मोबाइल फोन और डेटा कार्ड पर इंटरनेट सेवाओं को गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से स्थगित किया गया है.  

बताया जा रहा है कि गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के दिन सामान्यत: ये सेवायें बंद रहती हैं लेकिन यह पहला मौका है जब गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले ही इन सेवाओं को स्थगित किया गया है. शहर में रणनीतिक स्थलों पर सुरक्षा बलों की तैनाती को और बढ़ा दिया गया है. 

यह भी पढ़ें - गणतंत्र दिवस का गवाह बनने को राजपथ पूरी तरह से तैयार, तस्वीरों में देखें कितना खूबसूरत है नजारा

बता दें कि कल यानी 26 जनवरी को देश 69वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. इस बार दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मेहमान के रूप में आसियान देश के राष्ट्राध्यक्ष मौजूद रहेंगे. 

VIDEO: गणतंत्र दिवस परेड में चौथी पंक्ति में बैठेंगे राहुल गांधी (इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com