विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2018

कश्मीर में खून-खराबे का अंत करने के लिए भारत-पाक के बीच वार्ता ही एकमात्र रास्ता : महबूबा मुफ्ती

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर में जारी रक्तपात रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत शुरू किए जाने पर बल दिया.

कश्मीर में खून-खराबे का अंत करने के लिए भारत-पाक के बीच वार्ता ही एकमात्र रास्ता : महबूबा मुफ्ती
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (फाइल फोटो)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर में जारी रक्तपात रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत शुरू किए जाने पर बल दिया. वह अपने पिता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद की दूसरी बरसी पर बोल रही थीं. दिवंगत सईद को श्रद्धांजलि देने के लिए अनंतनाग जिले के बिजबेहरा शहर स्थित दारा शिकोह बाग में उनकी कब्र पर पहुंचे भारी तादाद में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मौजूदा हिंसा में आतंकी या पुलिस जवान के रूप में सिर्फ कश्मीरी मारे जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : महबूबा मुफ्ती ने 4,327 युवकों के खिलाफ पथराव के मामलों को वापस लेने का दिया आदेश

महबूबा ने कहा, 'कश्मीर में रक्तपात का अंत करने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत शुरू करना ही एक मात्र रास्ता है.' मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी लोगों के हितों की रक्षा करने की दिशा में अहम भूमिका निभा रही है. इस मौके पर कई मंत्री और पीडीपी के वरिष्ठ नेताओं ने दिवंगत सईद को श्रद्धांजलि दी.

VIDEO : महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर के हालात पर राजनाथ से की चर्चा
शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम करवाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए गए थे.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com