प्रतीकात्मक फोटो
- ग्राहकों से अधिक पैसे वसूल करने पर दो होटलों के खिलाफ मामला दर्ज
- एक लीटर पानी की बोतल 59 रुपये में बेच रहा होटल
- रियासी के सहायक नियंत्रक कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जम्मू:
जम्मू-कश्मीर के कटरा क्षेत्र में ग्राहकों से अधिक पैसे वसूल करने के आरोप में दो होटलों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आधिकारिक प्रवक्ता ने आज बताया कि ग्राहकों की शिकायत पर कानूनी माप पद्धति विभाग की टीम ने शहर में कल कई होटलों और रेस्तराओं का दौरा किया. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जांच के दौरान टीम ने पाया कि एक अग्रणी होटल एक लीटर पानी की बोतल 82.60 रुपये में बेच रहा था, जबकि इसका अधिकतम खुदरा मूल्य 19 रुपये था.’’ उन्होंने कहा कि होटल के अंदर खुली दुकानें पैकबंद वस्तु नियम 2011 के अंतर्गत जरूरी आवश्यक औपचारिकताओं के बिना मेवे तथा अन्य सामान बेचती पाई गईं.
यह भी पढ़ें: गोमती रिवर फ्रंट घोटाला : अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट पर सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर
प्रवक्ता ने कहा कि टीम ने एक अन्य होटल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जो एक लीटर पानी की बोतल 59 रुपये में बेच रहा था, जबकि इसका अधिकतम खुदरा मूल्य 19 रुपये था. उन्होंने बताया कि इन होटलों को जम्मू कश्मीर कानूनी माप पद्धति विभाग और पैकबंद वस्तु नियम 2011 के तहत नोटिस भेजा गया है.
VIDEO: अब राजस्थान में सरकार की इजाज़त से ही होगी FIR ?
प्रवक्ता ने बताया कि होटलों के प्रबंधन को कानूनी माप पद्धति विभाग, रियासी के सहायक नियंत्रक कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं