- CCTV फुटेज में 2 जुलाई को रात 12:30 बजे तीन युवक शराब पीते दिख रहे हैं
- वीडियो में दिखा, सिद्धार्थ महरिया ही बीएमडब्ल्यू की ड्राइविंग सीट पर बैठा
- सिद्धार्थ के ब्रेथेलाइजर टेस्ट से पता चला, उसने सीमा से पांच गुणा शराब पी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जयपुर:
जयपुर के एक बार से मिली सीसीटीवी फुटेज में 2 जुलाई को रात 12:30 बजे तीन युवक शराब पीते दिखाई दे रहे हैं... बताया गया है कि वे तीनों शाम को 6:15 बजे से ही अलग-अलग बार में घूमते रहे थे... बस, इसके बाद वे तीनों एक अन्य युवक के साथ एक होटल के पोर्च में दिखाई देते हैं, जहां वे एक कार में सवार हो जाते हैं...
इसके बाद दो घंटे भी नहीं बीतते, जब वह कार, एक बीएमडब्ल्यू, बेहद खतरनाक गति से चलती हुई डगमगा जाती है, और एक ऑटोरिक्शा को उड़ा देती है, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो जाती है...
पुलिस के मुताबिक, वीडियो में जो शख्स होटल के पोर्च में बीएमडब्ल्यू की ड्राइविंग सीट पर बैठता दिखाई दिया था, वह राजस्थान की सीकर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक नंदकिशोर महरिया का पुत्र सिद्धार्थ महरिया था...
पुलिस का कहना है कि इस सीसीटीवी फुटेज से सिद्धार्थ के खिलाफ उनका केस मजबूत होता है, क्योंकि 20-वर्षीय सिद्धार्थ का दावा है कि उसने शराब बिल्कुल नहीं पी थी, और हादसे के वक्त उसका ड्राइवर कार चला रहा था... सो, अब कई सीसीटीवी वीडियो क्लिपों के ज़रिये पुलिस अपने केस को मजबूती देने की कोशिश कर रही है...
गवाहों का कहना है कि टक्कर की वजह से ऑटोरिक्शा 200 फुट दूर तक हवा में उछल गया था, और ऑटोरिक्शा के बाद बीएमडब्ल्यू ने वहीं पार्क की हुई एक पुलिस वैन को टक्कर मारी थी, जिसकी वजह से पांच अन्य लोग घायल हुए, जिनमें चार पुलिस वाले थे...
इसके बाद सिद्धार्थ महरिया को शराब पीकर खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था... घायल हुए चार पुलिस वालों में से एक रज्जू ने बताया, "वह कम से कम 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था..."
पुलिस के मुताबिक, सिद्धार्थ के ब्रेथेलाइज़र (breathalyzer) टेस्ट से पता चला कि उसने ड्राइविंग के लिए मान्य सीमा से पांच गुणा अधिक शराब पी रखी थी...
सिद्धार्थ ने उस वक्त कहा था, "हादसा बारिश की वजह से हुआ, और सड़क पर रोशनी भी नहीं थी... और ऑटो बहुत तेज़ रफ्तार से सड़क पार कर रहा था..."
हालांकि बीएमडब्ल्यू की बुरी तरह बिगड़ी हालत और उसके एयरबैग देखकर पता चलता है कि टक्कर उससे कहीं ज़्यादा ज़ोरदार रही थी, जितनी सिद्धार्थ के बयान के मुताबिक हुई होनी चाहिए थी...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बीएमडब्ल्यू हादसा, सीसीटीवी फुटेज, राजस्थान बीएमडब्ल्यू हादसा, सिद्धार्थ महरिया, नंदकिशोर महरिया, BMW Accident, CCTV Footage, Rajasthan BMW Accident, Siddharth Maharia, Nand Kishore Maharia