प्रतीकात्मक तस्वीर...
जयपुर:
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की पहल पर राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते तथा पेंशनरों की महंगाई राहत दर में 6 प्रतिशत की वृद्धि की है। महंगाई भत्ते एवं महंगाई राहत दर में यह वृद्धि 1 जनवरी, 2016 से लागू होगी तथा इस बढ़ोतरी से लगभग 8 लाख कर्मचारी एवं करीब 3.5 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।
एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, वर्तमान में राज्य कर्मचारियों को वेतन का 119 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय है। इस वृद्धि के बाद अब यह बढ़कर 125 प्रतिशत हो गया है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ राज्य कर्मचारियों के अतिरिक्त कार्य प्रभारित कर्मचारियों, पंचायत समिति, जिला परिषद के कर्मचारियों तथा राज्य के पेंशनरों को भी देय होगा।
जनवरी, फरवरी और मार्च माह के बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि संबंधित कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जाएगी तथा 1 अप्रैल 2016 से महंगाई भत्ते का नकद भुगतान दिया जाएगा। एक जनवरी, 2004 एवं उसके बाद नियुक्त राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनरों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते/महंगाई राहत का भुगतान नकद देय होगा।
इस वृद्धि के फलस्वरूप राज्य सरकार पर लगभग 1120 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
राजस्थान, वसुंधरा राजे, महंगाई भत्ता, पेंशनर्स, सरकारी कर्मचारी, Rajasthan, Vasundhara Raje, Dearness Allowance, Pensioners, DA For Government Employees