विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2016

बीफ की अफवाह के चलते राजस्थान यूनिवर्सिटी में चार कश्मीरी छात्रों की कथित तौर पर पिटाई

बीफ की अफवाह के चलते राजस्थान यूनिवर्सिटी में चार कश्मीरी छात्रों की कथित तौर पर पिटाई
प्रतीकात्मक चित्र
चित्तौड़गढ़: राजस्थान की एक निजी यूनिवर्सिटी में अफवाह उड़ी कि अपने होस्टल के कमरे में चार कश्मीरी छात्रों ने बीफ बनाया जिसके चलते कथित तौर पर उनकी पिटाई की गई है।

चित्तौड़गढ़ की मेवाड़ यूनिवर्सिटी में सोमवार को कथित तौर पर यह घटना घटी। इन चार युवकों पर हमला रोकने के लिए पुलिस को बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि कुछ हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए थे और नारेबाजी करने लगे थे।

पुलिस का कहना है कि स्थिति तनावपूर्ण बनने से पहले नियंत्रण में कर ली गई। पुलिस ने कहा कि जो कुछ भी वहां पकाया गया था उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी ने कहा कि हमारे यहां 23 राज्यों के छात्र पढ़ते हैं। इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं कि क्योंकि छात्र अलग-अलग पृष्ठभूमि से आते हैं।

बता दें कि मंगलवार को गृहमंत्रालय ने साफ किया कि उसके एक आदेश का गलत अर्थ निकाला गया है जिसके तहत कोलकाता में जम्मू-कश्मीर से पढ़ने के लिए आए छात्रों की प्रोफाइल एकत्र करने को कहा गया था।

केंद्र द्वारा जम्मू-कश्मीर के कुछ अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों की सुरक्षा चिंता को लेकर राज्यों को यह कहा गया था कि वह अपने अपने राज्यों की विभिन्न यूनिवर्सिटियों में यहां से पढ़ने के लिए आए छात्रों की सुरक्षा की खास व्यवस्था रखें। इस चिट्ठी में खासतौर पर कश्मीरी छात्रों पर जो दिया गया था।

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मेवाड़ यूनिवर्सिटी, कश्मीरी छात्र, बीफ मुद्दा, Mewar University, Kashmiri University, Beef Issue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com