विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2018

IPL 2018, CSK vs MI: कुछ ऐसे महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना को दिया जसप्रीत बुमराह ने चैलेंज!

बात कुछ ऐसी है कि यह सही है धोनी का बल्ला प्रचंड फॉर्म में आ चुका है, लेकिन इससे उनको मिल रहा चैलेंज रत्ती भर भी कम होने नहीं जा रहा है. और हां न ही रैना का.

IPL 2018, CSK vs MI: कुछ ऐसे महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना को दिया जसप्रीत बुमराह ने चैलेंज!
जसप्रीत बुमराह
  • जसप्रीत का सवाल, प्रशंसक मांग रहे जवाब!
  • क्या चैलेंज से बच पाएंगे धोनी?
  • तेरा क्या होगा रैना!
नई दिल्ली: जसप्रीत बुमराह के क्या कहने, बंदा कभी-कभी भटक कर नो-बॉल डाल देता है, लेकिन हालिया सालों में अच्छा काम किया है जसप्रीत बुमराह ने. टीम इंडिया में भी खुद को स्थापित कर लिया, तो मुंबई इंडियंस के लिए भी कोई बुरा सौदा तो यह गेंदबाज साबित नहीं ही हुआ. और हां आज चेन्नई वाले बुमराह को बिल्कुल भी हल्के में न लें. अगर लेंगे, तो फंसेंगे क्योंकि जसप्रीत ने मैच से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स को चैलेंज दे डाला है भाई साहब. देखते हैं कि कैसे धोनी एंड कंपनी शुरू मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने मुकाबले (मैच प्रिव्यू) में इस चैलेंज से निपटती है. 
  वैसे पता नहीं कि इस चैलेंज के बारे में महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना को मालूम भी है या नहीं, लेकिन यह इससे समझते जरूर होंगे! अब यह तो आप जानते ही हैं कि धोनी कैसे खोद-खोदकर शॉट खेलते हैं. यॉर्करों को भी झट से हेलीकॉप्टर शॉट में तब्दील कर देते हैं माही. देखिए पिछले मुकाबले में कितनी बुरी तरह बैंड बजाया था धोनी बेंगलोर के गेंदबाजों का! अभी तक त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे हैं बेंगलोर के गेंदबाज! लेकिन भाई साहब यह बुमराह ही हैं, जिन्होंने धोनी की बोलती बंद की हुई है. 

यह भी पढ़ें: IPL 2018, CSK vs MI: कहीं आज फिर से चेन्नई पर भारी न पड़ जाए मुंबई का यह तुरुप का पत्ता!

कमोबेश कुछ ऐसा ही हाल बुमराह ने सुरेश रैना का किया है. वैसे तो खूब बरसते हैं रैना, लेकिन जब बुमराह सामने आते हैं, तो फिर पैर कांपने लगते हैं जी! और यह हम नहीं कह रहे. ये आंकड़े साफ तौर पर बयां कर रहे हैं. वैसे मुबराह ने अभी तक खेले 6 मैचों में सिर्फ आठ ही विकेट चटकाए हैं. लेकिन 24 ओवरों में उनका इकॉनमी रेट 7.37 का है, जो हो रही गेंदबाजों की धुनाई को देखते हुए अच्छा है. यह कसावट भी पहले से ही बुमराह के चैलेंज को झेल रहे धोनी और रैना की मुश्किलों को और बढ़ा रही है. बावजूद इसके कि माही का बल्ला आग उगल रहा है. चलिए अब आप धोनी और रैना को मिल रहे बुमराह चैलेंज के बारे में भी जान लीजिए. 
  VIDEO: कुछ दिन पहले ही विराट कोहली ने एनडीटीवी से बात की थी. 
बात यह है दोस्तों कि जसप्रीत बुमराह ने धोनी को फेंकी 27 गेंदों में तीन बार उन्हें आउट किया है. और धोनी ने रन बनाए 34. वहीं, रैना को उन्होंने 22 गेंदों में दो बार आउट किया. रैना ने रन बनाए 27. यही चुनौती है आज धोनी और रैना के सामने कि धोनी खुद को बुमराह के हाथों चौथी बार, और रैना तीसरी बार आउट होने से बचाएं. क्या दोनों को कामयाबी मिलेगी, या फिर से बुमराह भारी पड़ेंगे. चलिए देखते हैं. और हां आप हमारे साथ लगातार बने जरूर रहिएगा. मजेदार बातें होगी. बढ़िया-बढ़िया जानकारी आपको मिलेगी. 





 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vivo Ipl 2018, Mahendra Singh Dhoni, Suresh Raina
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com