आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga) है. इस मौके पर भारत समेत दुनियाभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर हैं. जहां वो भी योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं. गुरुग्राम में योग दिवस में हिस्सा लेने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे और उनके साथ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और सांसद धर्मवीर सिंह भी मौजूद हैं. आपको बता दें कि साल 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई. पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की मांग रखी, जिसे स्वीकार किया गया. 21 जून साल 2015 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, जिसके बाद से हर साल 21 जून योग दिवस के रूप में मनाया जाता है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
PM Modi In US, Modi US Tour, International Yoga Day